IAS Transfer : प्रशासनिक बदलाव, 6 आईएएस समेत 42 अफसर इधर से उधर, कईयों को अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी, देखें लिस्ट

IAS Transfer 2024

CG/UP IAS IFS Transfer 2024 : लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने 36 भारतीय वन सेवा के अफसरों और उत्तर प्रदेश सरकार ने 6 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों को इधर से उधर किया है। इस संंबंध में छग वन और जलवायु परिवर्तन विभाग और यूपी के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

छग में इन आईएफएस अफसरों के हुए तबादले

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जगदीश एस. की सेवाएं वन विभाग से प्रतिनियुक्ति पर सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, उद्यानिकी विभाग के पद पर पदस्थ किया है। वही लखनलाल देवांगन, मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ को आगामी आदेश तक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरशन लिमिटेड, रायपुर का प्रभार सौंपा गया है। 1990 बैच के IFS अफसर अनिल कुमार साहू को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (राज्य अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं जलवायु परिवर्तन)  के साथ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक की  जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तर प्रदेश में इन 6 आईएएस अफसरों के तबादले

  1. अपर आयुक्त खाद्य विपिन मिश्रा को शाहजहांपुर का नगर आयुक्त ।
  2. प्रतीक्षा में चल रहीं अपूर्वा दुबे को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष (वीसी) ।
  3. कामता प्रसाद सिंह को अपर आयुक्त खाद्य और सचिव, सतर्कता आयोग के पद पर भेजा गया है।
  4. मदन गर्ब्याल को हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण का वीसी ।
  5. नितिन गौर को कानपुर विकास प्राधिकरण ।
  6. अतुल वत्स को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का वीसी।
  7. एआईजी (स्टांप) रवीश गुप्ता को एमडी पर्यटन निगम और विशेष सचिव, ऊर्जा राहुल सिंह को एआईजी स्टांप बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews