IAS Transfer 2024: ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, राज्य में फिर आईएएस अफसरों के तबादले, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

विशेष सचिव कृषि उत्पादन आईएएस बृजेश नारायण सिंह को प्रभारी आयुक्त एवं नियंत्रण सरकारी समितियों का जिम्मा सौंपा गया है।
ias transfer 2025

IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ सरकार ने नौकरीशाही में फेरबदल किया है। योगी सरकार ने आज सोमवार को 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है।साथ ही इनके कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

इससे पहले सितंबर अंत में 29 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था, इसमें राजधानी लखनऊ,बुलंदशहर, प्रयागराज और मुजफ्फरनगर समेत 13 जिलों के डीएम भी बदले गए थे और अब फिर 3 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।

यूपी आईएएस तबादला लिस्ट

  • विशेष सचिव कृषि उत्पादन आईएएस बृजेश नारायण सिंह को प्रभारी आयुक्त एवं नियंत्रण सरकारी समितियों का जिम्मा सौंपा गया है।
  • अपर आयुक्त ग़ाज़ियाबाद राजेश प्रकाश को महानिदेशक मत्स्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • IAS राजेश कुमार अपर आयुक्त आगरा वर्तमान पद के साथ बतौर सचिव डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews