
देशभर के कई राज्यों में तबादले का सिलसिला जारी है। अब तेलंगाना में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ चार आईएएस अधिकारियों का ताबदला (IAS Transfer) किया गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने ट्रांसफर और पोस्टिंग से संबंधित आदेश जारी किया है। इसके अलावा एक आईआरएस अधिकारी का भी स्थानांतरण किया गया है। सभी अफसरों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
बैच 2014 के आईएएस अफसर कृष्ण आदित्य एस., इंटरमीडिएट शिक्षा निदेशक को स्थानांतरित कर सचिव, टीजीएसडब्ल्यूआरईआईएस के पद का अतिरिक्त प्रभार (एसएसी) सौंपा गया है। वह बैच 2018 के आईएएस अधिकारी के. सीता लक्ष्मी का स्थान ग्रहण करेंगे। अध्ययन अवकाश से लौटने पर बैच 2013 की आईएएस अधिकारी श्रुति ओझा को महिला एवं बाल विकास एवं अनुसूचित जाति विभाग के निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं श्रीजना जी. को एफएसी के उक्त पद से मुक्त कर दिया गया है।
एचएमआरएल के एमडी बदले
बैच 2009 के आईएएस अधिकारी सरफराज अहमद को हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (MD) पद पर एफसीसी में रखा गया है। इससे पहले वह महानगर आयुक्त हैदराबाद महानगर विकास प्राधिकरण पद का कार्यभार संभाल रहे थे। इसी के साथ बैच 1993 के आईआरएएस अधिकारी एन.वी.एस रेड्डी (रिटायर्ड) इस पद से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें तेलंगाना सरकार (अर्बन ट्रांसपोर्ट) के एडवाइजर पद पर नियुक्त किया गया है। वह 2 साल तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि एन.वी.एस रेड्डी एचएमआरएल के प्रबंध निदेशक के पद पर 2007 से ही कार्यरत हैं, इस पद से उन्हें मंगलवार को मुक्त कर दिया गया है।
HMDA के नए सचिव कौन?
बैच 2017 के आईएएस अधिकारी कोटा श्रीवत्स, संयुक्त महानगर आयुक्त, एचएमडीए को संयुक्त महानगर आयुक्त एचएमडीए (सामान्य) के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें एचएमडीए सचिव के पद में एफएसी में भी रखा गया है। वह आर उपेन्द्र रेड्डी का स्थान ग्रहण करेंगे।
ये रही आईएएस तबादले की पूरी लिस्ट



