कर्नाटक में नौकरशाही फेरबदल देखने को मिला है मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सरकार ने एक साथ पांच भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग सचिव समेत कई विभागों के निदेशक बदले गए हैं। दो आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 13 अक्टूबर सोमवार को राज्यपाल के आदेश और नाम पर सरकार ने राज्य सरकार ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी कर दिया है।
बैच 2012 के आईएएस अधिकारी नितेश पाटिल को स्थानांतरित कर अगले आदेश के तक क्षेत्रीय आयुक्त, मैसूरु डिवीजन के पद पर तैनात किया गया है। वर्तमान में वह निदेशक, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, वाणिज्य और उद्योग विभाग के निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसी के साथ वेंकट राजा को समवर्ती प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें
समाज कल्याण विभाग के नए सचिव कौन?
समाज कल्याण विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी रणदीप डी को सौंपी गई है। वह वर्तमान में सचिव, ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग बेंगलुरु के पद पर कार्यरत हैं। इसी के साथ मेजर मणिवन्न्न पी को समवर्ती प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
इन्हें अतिरिक्त प्रभार भी मिला
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे बैच 2013 के आईएएस अधिकारी एस दिवाकर को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र के निदेशक पद पर भेजा गया है। वह मुल्लई मुलहिन एमपी का स्थान ग्रह करेंगे। इसके अलावा एस दिवाकर को अटल जन स्नेही केंद्र बेंगलुरु के निदेशक पद का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है।
इन आईएएस अफसरों का भी मिली नई जिम्मेदारी
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे रामचंद्र आर को स्वर्ण आरोग्य सुरक्षा ट्रस्ट बेंगलुरु के कार्यकारी निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें उज्जवल कुमार घोष के स्थान पर पदस्थ किया गया है। बैच 2012 के आईएएस अधिकारी डॉ सतीश बी.सी को निदेशक, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, वाणिज्य और उद्योग विभाग बेंगलुरु के निदेशक पद का प्रभार सौंपा गया है।