केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला हुआ है। 5 आईएएस अफसरों को नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर सामान्य प्रशासनिक विभाग ने 30 जनवरी गुरुवार को आदेश (IAS Transfer Posting Order) जारी कर दिया है।
स्थानंतरण और नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से आदेशित हो गया है। तीन जिलों के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट बदले गए हैं। आईएएस ऑफिसर शिशिर गुप्ता को शोपियां का उपायुक्त बनाया गया है। इससे पहले वह अतिरिक्त उपायुक्त जम्मू पद पर कार्यरत थे। उन्होनें मोहम्मद शाहिद सलीम का पद ग्राहण किया है।
इन आईएएस अधिकारियों को भी मिली नई पोस्टिंग
- बैच 2020 के आईएएस अफसर जतिन किशोर, उपराज्यपाल सचिवालय के अतिरिक्त सचिव को गंदेरबल का उपायुक्त बनाया है। इससे पहले वह सूचना निदेशक जम्मू-कश्मीर पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
- बैच 2021 के आईएएस ऑफिसर नीतीश राजोरा को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट को स्थानंतरित करके सूचना निदेशक, जम्मू-कश्मीर के पद पर नियुक्त किया गया है।
- बैच 2021 के आईएएस अफसर राकेश कुमार को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट, हीरानगर को अतिरिक्त उपायुक्त, जम्मू के पद पर भेजा गया है।
- बैच 2022 के ऑफिसर शुभंकर प्रत्यूस पाठक को स्थानंतरित करके सब डिवीजनल उरी, बारामुल्ला के पद पर नियुक्त किया गया है। वह जाविद अहमद राथर, जेकेएएस कका स्थान ग्रहण करेंगे।
आईएएस स्थानंतरण की लिस्ट

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !






