पंजाब, बिहार और जम्मू एंड कश्मीर की ब्यूरोक्रेसी में हलचल देखी गई है। कई भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानंतरण (IAS Transfer) हुआ है। वहीं केंद्र सरकार ने भी दो आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। प्रमुख शासन सचिव, एडीसी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। सरकार ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश भी जारी कर दिया है।
आईएएस अधिकारी आशीष कुंद्रा को दिल्ली से स्थानंतरित करके लद्दाख में पदस्थ किया गया है। गृह मंत्रालय ने इसकी मंजूरी भी दे दी है। उन्हें लद्दाख का नया मुख्य शासन सचिव बनाया गया है। जो 1 जनवरी 2026 से अपना नया पदभार संभालेंगे। कैबिनेट की नियुक्ति कमिटी ने पर्यटन मंत्रालय के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार आईएएस अधिकारी विवेक अग्रवाल को सौंपा है। जो वर्तमान में संस्कृति मंत्रालय के सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह श्रीवास्तव कृष्ण की जॉइनिंग तक पदभार संभालेंगे।
ये भी पढ़ें
बैच 2021 के आईएएस अफसर विधु शेखर जो पोस्टिंग सामान्य प्रशासन विभाग, जम्मू एंड कश्मीर में पोस्टिंग के प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्हें एडिशनल डिप्टी कमिश्नर, जम्मू पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस आईएएस अफसर को बिहार से उत्तराखंड भेजा गया
बैच 2021 के आईएएस अधिकारी प्रवीण कुमार को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग भारत सरकार के आदेश के तहत बिहार संवर्ग से उत्तराखंड संवर्ग में स्थानांतरित किया गया है। इससे पहले वह उप विकास आयुक्त -सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद बेगूसराय पद पर कार्यरत थे। बिहार सरकार सामान्य प्रशासन विभाग ने 28 नवंबर को से संबंधित आदेश जारी किया है।
Adobe Scan 28-Nov-2025 (1)पंजाब आईएएस तबदला
पंजाब सरकार ने एक साथ 2 आईएएस और 57 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। हरजिंदर सिंह को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर पद (ग्रामीण विकास) बरनाला पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है इससे पहले वह गुरदासपुर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) पद पर कार्यरत थे। वहीं जसविंदर सिंह को मोगा, नगर निगम के कमिश्नर पद पर भेजा गया है। इससे पहले वह एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जनरल (मोगा) पद पर कार्यरत थे। साथ ही अतिरिक्त कमिश्नर नगर निगम मोगा पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।
इसके अलावा पठानकोट के एडीसी (जनरल) पद पर पीसीएस अधिकारी संजीव शर्मा को नियुक्त किया गया है। रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी जालंधर के सचिव पद की जिम्मेदारी पीसीएस अधिकारी मनदीप कौर को सौंपी गई है। एडीसी (जनरल) फिरोजपुर पद पर निधि कुमुद बामबाह को पदस्थ किया गया है। फरीदकोट एडीसी (जनरल) अब हरजोत कौर होंगी। वही पखवाड़ा के एडीसी पद पर शिखा भगत को पदस्थ किया गया है।
Punjab-Transfers