
दिल्ली में एक बार फिर नौकरशाही में फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 7 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है।इस संबंध में सेवा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।इससे पहले मई अंत में दिल्ली सरकार ने 42 आईएएस और दानिक्स अधिकारियों का तबादला किया था और उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था।
यूटी कैडर के 1992 बैच के आईएएस बिपुल पाठक को वित्त एवं योजना विभाग का एसीएस) बनाया गया है वे 1994 बैच के अधिकारी आशीष चंद्र वर्मा की जगह लेंगे।बीते दिनों वर्मा को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर स्थानांतरित किया था, उन्हें 30 जून तक दिल्ली सरकार से मुक्त होना था।
Delhi IAS Transfer List
- यूटी कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी बिपुल पाठक को वित्त एवं योजना विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) नियुक्त किया है।पाठक एसीएस (उद्योग) और दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे।
- एसीएस (शहरी विकास) प्रशांत गोयल को वरिष्ठ आइएएस अधिकारी चेतन बी सांघी की जगह वित्तीय आयुक्त के पद पर स्थानांतरित किया है, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
- संदीप कुमार (1997 बैच) को सतर्कता विभाग में प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त । प्रशासनिक सुधार और पर्यावरण एवं वन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी ।
- उच्च शिक्षा और प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में सचिव पांडुरंग के पोल (2004 बैच) को शहरी विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
- पहली बार दिल्ली अग्निशमन सेवा में प्रधान निदेशक का नया पद सृजित किया है और इस पर 2012 बैच के आईएएस ए नेदुनचेझियान को नियुक्त किया है। नेडूनचेझियान को इस महीने की शुरुआत में पुडुचेरी से दिल्ली स्थानांतरित किया गया था।
- 2012 बैच के अरुण कुमार मिश्रा को हाल ही में गोवा से स्थानांतरित किया गया था, जिन्हें एमसीडी भेजा गया है।
- सुधीर कुमार, सचिन शिंदे और विनोद पी कावले भी 30 जून तक दिल्ली सरकार से मुक्त हो जाएंगे। कुमार और कावले को मिजोरम तो शिंदे को अंडमान और निकोबार द्वीप भेजा गया है।
Transfer Order

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

