Hindi News

IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बदलाव, राज्य में हुआ 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 1 जुलाई को आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

Published:
5 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। तीन अफसरों को एक्स्ट्रा चार्ज भी मिला है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बदलाव, राज्य में हुआ 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 1 जुलाई को आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। इन दिनों राज्य में सियासी हलचल देखने को मिल रही है। इस बीच प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला भी जारी है। एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार ने आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जुलाई की पहली तारीख को एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के पाँच अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादले और नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को आदेश जारी किया गया है।

आदेश के तहत कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार मिला है। कई विभागों के सचिव बदले गए हैं। मिहिर कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपन मुख्य सचिव उद्योग विभाग बिहार के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें सचिव, परिवहन विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे पहले वह पर मुख्य सचिव, पथ निर्माण विभाग के पद पर कार्यरत थे।

स्वास्थ्य विभाग का नया सचिव कौन? (IAS Transfer)

लोकेश कुमार, सचिव ग्रामीण विकास विभाग को अगले आदेश तक स्वास्थ्य विभाग बिहार पटना पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह प्रभार-सचिव, पर्यटन विभाग/जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

इन्हें बनाया गया गन्ना उद्योग का सचिव

बैच 2008 के आईएएस अफसर बी.कार्तिकेय धनजी, सचिव, पथ निर्माण विभाग को सचिव गन्ना उद्योग विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त पद का एडिशनल चार्ज भी मिला है।

इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी

बैच 2006 के आईएएस अफसर संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी, सचिव परिवहन विभाग को स्थानांतरित करते हुए सचिव, पथ निर्माण विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें उन्हें जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं महेश चंद्रशेखर सिंह, आयुक्त, पटना प्रमंडल को अगले आदेश तक सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

11940