कर्नाटक की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव हुआ है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 12 अधिकारियों को स्थानंतरित किया गया है। उन्हें नए पद पर पदस्थ किया गया है। ट्रांसफर और नए पोस्टिंग को लेकर राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।
आदेश के तहत कई जिलों के आयुक्त और उप आयुक्त बदले गए हैं। शिव शंकर एन, उपयुक्त, बेंगलुरू ग्रामीण जिले को प्रबंध निदेशक, बेंगलुरू बिजली आपूर्ति कंपनी लिमिटेड के पद पर नियुक्त किया गया गया है। महंतेश बिलगी, प्रबंध निदेशक, बेंगलुरू बिजली आपूर्ति कंपनी लिमिटेड को स्थानंतरित करके कर्नाटक स्टेट मिनरल्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद पर भेजा गया है।
ये भी पढ़ें
1दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन पर लगे बैन को हाईकोर्ट ने बताया गलत, पुलिस और DU से एक हफ्ते में मांगा जवाब
2AAP पार्षद से बदसलूकी और कार्यकर्ता पर हुआ हमला, पार्टी सांसद का बड़ा आरोप, पुलिस से कार्रवाई की अपील
3किसानों के लिए अच्छी खबर, अब सरसों में भी मिलेगा भावांतर भुगतान योजना का लाभ, केन्द्र सरकार से मिली स्वीकृति
4“यह मुद्दा अदालत के सामने कितनी बार आएगा..” नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थियों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, जानें वजह
इन अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी (IAS Transfer 2025)
- स्वारूपा टी.के, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत, मांड्या को डायरेक्टर, ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग बेंगलुरू के पद पर पदस्थ किया गया है।
- आईएएस डॉ कुमार, उपायुक्त, मांड्या जिले को मुख्य कार्यकती अधिकारी, जिला पंचायत, मांड्या जिले के पद पर नियुक्त किया गया है।
- जयवैभवस्वामी, प्रबंध निदेशक, कर्नाटक स्टेट मिनरल्स कॉरपोरेशन लिमिटेड को कमिश्नर, सार्वजनिक पुस्तकालयों के विभाग के पद पर भेजा गया है।
- डॉ अनुराधा के.एन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत, बेंगलुरू ग्रामीण जिला को उपायुक्त बेंगलुरू ग्रामीण जिला के पद पर नियुक्त किया गया है।
- शेख तनवीर आसिफ, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत, मांड्या जिले को कमिश्नर मैसुरू नगर निगम के पद पर नियुक्त किया गया है।
- दिग्विजय बोडके, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत, रामनगर को निदेशक (आईटी), कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के पद पर पोस्ट किया गया है।
- पाटिल भुवनेश देवीदास, आयुक्त कलाबुरागी नगर निगम को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत धरवद जिला के पद पर नियुक्त किया गया है।
- अनमोल जैन, पंजीकरण के उप महानिरीक्षक (सतर्कता) को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत रामनगर के पद पर नियुक्त किया गया है।
- शिंदे अविनाश संजीवन, उपायुक्त, कलाबुरगी सिटी कॉरपोरेशन, कलाबुरगी को कमिश्नर , कलाबुरगी सिटी कॉरपोरेशन, कलाबुरगीके पद पर नियुक्त किया गया है।
- जुबिन मोहपात्रा, वरिष्ठ सहायक आयुक्त, पुत्तूर उप डिवीजन, दक्षिण कन्नड़ को कमिश्नर रायपुर सिटी कॉरपोरेशन के पद पर नियुक्त किया गया है।
आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची