IAS Transfer: प्रशासनिक हलचल, 4 आईएएस अधिकारी इधर से उधर, तबादले का आदेश जारी, यहाँ के कलेक्टर बदले, देखें पूरी लिस्ट 

दो राज्यों में नौकशाही फेरबदल हुआ है। आईएएस अधिकारियों को नया कार्यभार मिला है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ias transfer 2025

एक ही दिन दो राज्यों की ब्यूरोक्रेसी में हलचल देखने को मिली है। सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। इस सूची में हरियाणा और गुजरात शामिल हैं। सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार ने दो आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वहीं गुजरात में भूपेन्द्रपाल पटेल शासन द्वारा दो जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। संबंधित विभागों ने 23 जून को तबादले और नियुक्ति को लेकर आदेश (IAS Transfer Order) जारी कर दिया है।

बैच 2006 के आईएएस अधिकारी अशोक कुमार मीणा, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर को ऊर्जा विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ-साथ वह अपने वर्तमान पद का कार्यभार भी संभालेंगे। बैच 2009 के आईएएस अफसर अशोक कुमार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद का एक्स्ट्रा चार्ज दिया गया है। वर्तमान में हिसार कमिश्नर, हिसार डिविजन और सीईओ हिसार मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के पद पर कार्यरत हैं।

गुजरात के इन जिलों में हुई नए कलेक्टर की नियुक्ति 

बैच 2014 के IAS अधिकारी अजय दहिया को आशीष कुमार के स्थान पर पंचमहल-गोधरा के कलेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अमरेली कलेक्टर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं 2017 के आईएएस अधिकारी विकल्प भारद्वाज को अमरेली का नया कलेक्टर बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने राजपाल की मंजूरी के साथ इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किया था।

इस हफ्ते इन दो राज्यों में भी हुआ प्रशासनिक उलटफेर 

इस सप्ताह दो अन्य राज्यों में भी प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। तमिलनाडु में 55 आईएएस अफसरों को नई पोस्टिंग मिली है। 9 जिलों के डीसी भी बदले गए हैं। कई विभागों के आयुक्त और सचिव भी बदले गए हैं। वहीं राजस्थान में 22 जून को 63 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया था। 11 जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews