IAS Transfer: नौकरशाही में फेरबदल, 10 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी, यहाँ देखें

10 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई विभागों के सचिव और निदेशक बदले गए हैं। कुछ अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
ias transfer 2025

दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण ((IAS Transfer 2025)) किया है। वहीं 36 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादले और नियुक्ति को लेकर राज्यपाल ने आदेश जारी कर दिया है।

कर्नाटक में मुखमंत्री सिद्धमैया की सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। कई विभागों के सचिव बदले गए हैं। बैच 2006 के आईएएस ऑफिसर मनोज जैन, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले और कानूनी मेट्रोलॉजी विभाग में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें योजना, कार्यक्रम निगरानी और संख्यायिकी विभाग में सचिव पद का समवर्ती प्रभार भी सौंपा गया है।

कर्नाटक में इन अधिकारियों का तबादला हुआ

  • बैच 1998 के आईएएस ऑफिसर मेजर मणिवन्नान पी, प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग बेंगलुरु को प्रमुख सचिव, सहकारिता विभाग बेंगलुरु के पद  का समवर्ती प्रभार सौंपा गया है।
  •   बेस्ट 2004 के आईएएस ऑफिसर वी. अनबुककुमार,  प्रबंध निदेशक कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम को पशुपालन, पशु चिकित्सा विज्ञान और मत्स्य पालन विभाग में सचिव पद का समवर्ती प्रभाव सौंपा गया है।
  • आईएएस ऑफिसर श्रीमती सलमा फहीम, टूरिज्म डिपार्टमेंट सचिव को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

हरियाणा में इन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी 

  • ए श्रीनिवास, आयुक्त हिसार डिविजन और निदेशक दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड प्रबंध निदेशक को हरियाणा ऊर्जा विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। आयुक्त हिसार प्रमंडल और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद का प्रभार भी सौंपा गया है।
  • विनय प्रताप सिंह को निदेशक मानव संसाधन हरियाणा एवं विशेष सचिव मानव संसाधन विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रशासक, हरियाणा व्यापार प्राधिकरण नई दिल्ली और आबकारी एवं कराधान आयुक्त तथा विशेष सचिव आबकारी एवं कराधान विभाग विभाग के पद का प्रभार भी सौंपा गया है।
  • सचिन गुप्ता को स्थानांतरित करके जिला नगर निगम आयुक्त, अंबाला के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें अंबाला नगर निगम आयुक्त पद का प्रभार भी सौंपा गया है।
  • सलोनी शर्मा को अतिरिक्त उपायुक्त -सह- जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, झज्जर और झज्जर जिला नगर आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है।
  • विश्वजीत चौधरी को गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड का सीईओ बनाया गया है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अतिरिक्त सीईओ पद का प्रभार भी इन्हें सौंपा गया है।
  • उत्सव आनंद को सांपला डिविजनल ऑफीसर (सिविल) के पद पर नियुक्त किया गया।

हरियाणा आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews