IAS Transfer: नौकरशाही में फेरबदल, राज्य में हुए 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 2 को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी 

राज्य में 4 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। दो विभागों के सचिव बदले गए हैं। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
ias transfer 2025

IAS Transfer 2025: छत्तीसगढ़ में तबादले का सिलसिला जारी है। राज्य में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। स्थानंतरण और नियुक्ति को लेकर 30 अप्रैल बुधवार को सामान्य प्रशासनिक विभाग ने आदेश जारी किया है।

सीएम विष्णुदेव साय की सरकार ने लगातार अधिकारियों का तबादला कर रही है। 19 अप्रैल को 41 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। 20 अप्रैल को 20 आईपीएस और 28 अप्रैल को आईएफएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था।

इन दो आईएएस अधिकारियों को मिला एडिशनल चार्ज 

बैच 2005 के आईएएस ऑफिसर को सचिव, संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह सचिव परिवहन विभाग पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा आयुक्त परिवहन पद का एडिशनल चार्ज भी संभाल रहे हैं।

बैच 2008 के आईएएस अधिकारी श्याम लाल धावड़े, प्रबंध संचालक, बेवरेजस कॉरपोरेशन को स्थानंतरित करके सचिव, ग्रामोद्योग विभाग के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा उन्हें संचालक, ग्रामोद्योग के साथ-साथ छत्तीसगढ़ हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, छ.ग बेवरेजेस कॉरपोरेशन और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इन अफसरों का भी हुआ तबादला 

रीना बाबा साहब कंगाले, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के पद पर नियुक्त किया गया है।  वहीं यशवंत कुमार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले वह सचिव, ग्रामोद्योग विभाग के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ सचिव, संसदीय कार्य विभाग सचिव, ग्रामोद्योग संचालक, हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित के प्रबंध संचालक और खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रबंध संचालक पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews