Hindi News

IAS Transfer: राज्य सरकार ने इन 7 आईएएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी

Last Updated:
एक साथ 7 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। एक आईएफएस अफसरों को भी सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी हैं। ट्रांसफर ऑर्डर जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer: राज्य सरकार ने इन 7 आईएएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी

तेलंगाना में नौकरशाही फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। एक आईएफएस अफसर को भी नया कार्यभार सौंपा गया है। कुछ अफसरों को एफएसी से मुक्त भी किया गया है। कई विभागों के सचिव और निदेशक भी बदले गए हैं। राज्यपाल के नाम पर तबादले और नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

IFS अधिकारी बी. सैदलु, सचिव महात्मा ज्योतिबा फूले तेलंगाना पिछड़ा वर्ग कल्याण आवासीय शैक्षणिक संस्थान समिति को विशेष सचिव (फ्लैगशिप कल्याण और विकासात्मक योजना) इकाई की कार्यान्वयन के पद पर एफएसी में रखा गया है। 1994 के आईएएस अधिकारी सब्यसाची घोष, विशेष मुख्य सचिव,एएच, डीडी एंड एफ विभाग को विशेष मुख्य सचिव सरकार फ्लैगशिप कल्याण और विकासात्मक योजना के कार्यान्वयन इकाई के रूप में स्थानांतरित किया गया है। साथ ही उन्हें विशेष मुख्य सचिव कल्याण के पद का प्रभार भी सौंपा है।

परिवहन आयुक्त बदले 

बैच 2005 के आईएएस अधिकारी इलमबरिथी.के को परिवहन आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह महानगर क्षेत्र और शहरी विकास विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी के साथ एम रघुनंदन राव को इस पद के एफएसी से कार्य मुक्त किया गया है। इसके अलावा इलमबरिथी.के को सचिव एएच, डीडी एंड एफ विभाग के पद में भी रखा गया।

इन आईएएस अफसरों का तबादला हुआ 

  • अनीता रामचंद्रन, सचिव महिला एवं बाल विकास एवं अनुसूचित जाति विभाग को सचिव जनजातीय कल्याण विभाग और आयुक्त जनजातीय कल्याण के पदों के एफएसी में रखा गया है।
  • सचिव, महानगर क्षेत्र और शहरी विकास विभाग एफएसी के. राम कृष्ण राव, सरकार के मुख्य सचिव को सौंपा गया है।
  • एसके यास्मिन बाशा, निदेशक बागवानी एवं रेशम उत्पादन को प्रबंध निदेशक डीजीऑयलफेन्ड के पद पर भेजा गया है।
  • ई. श्रीधर सचिव कल्याण विभाग को सचिव (पोल) सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर भेजा गया है।
  • जी.जितेंद्र रेड्डी, सीईओ जिला परिषद आदिलाबाद को विशेष आयुक्त एससीडी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। साथ ही अनुसूचित जाति सहकारी विकास निगम लिमिटेड के कुलपति एवं प्रबंध निदेशक के पद पर एफएसी में भी रखा गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews