MP Breaking News

IAS Transfer: फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 7 आईएएस अधिकारियों को मिला नया पदभार, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

ओडिशा में आईपीएस के बाद आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। निदेशक और अतिरिक्त सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली है?
IAS Transfer 2026

ओडिशा की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव हुआ है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। माध्यमिक शिक्षा और आयुष निदेशक बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासनिक एवं लोक शिकायत विभाग ने 25 अगस्त को जारी किया है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

बैच 2014 के आईएएस अधिकारी वीरेंद्र कोरकोरा निदेशक माध्यमिक शिक्षा को गृह विभाग में अपर सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। माध्यमिक शिक्षा नई निदेशक अब जुगलेश्वरी दाश होंगी होगी, जो पहले ओबीसी निदेशक पद पर कार्यरत थी। अंजना पांडा, निदेशक आयुष को एक्साइज डिपार्टमेंट का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। आयुष निदेशक पद पर अर्चना दास पटनायक को नियुक्त किया गया है, जो पहले आबकारी विभाग के अतिरिक्त सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी।

इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

  • आराधना दास, अतिरिक्त सचिव गृह विभाग को वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
  • संजय कुमार बिस्वाल, अतिरिक्त सचिव एवं वाणिज्य और परिवहन विभाग को भुवनेश्वर में सूचना और जनसंपर्क निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • सुंदराय मधबा पाधी, उप सचिव निर्माण विभाग को ओडिशा मैरिटाइम बोर्ड का प्रमुख परिचालन अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें ओडिशा स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के जनरल मैनेजर पद का एडिशनल चार्ज भी दिया गया है।

दो आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला 

ओडिशा में पुलिस सेवा अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। इससे संबंधित आदेश गृह विभाग में सोमवार को जारी किया था। बैच 2022 की आईपीएस अधिकारी अनन्या अवस्थी को एसीपी पुलिस कमिश्नरेट BBSR कटक पद पर नियुक्त किया गया है। जो पहले राज्यपाल के एडीसी पद पर कार्यरत थी। अनुगु शिवा मारुति रेड्डी को ओडिशा के राज्यपाल के एडीसी पद पर नियुक्त किया गया है, जो पहले एडीपीओ जी.उदयगिरि पद पर तैनात थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews