MP Breaking News

26 अगस्त को अस्थायी रूप से बंद रहेगी इस प्राइवेट बैंक की UPI सर्विस, डाउन टाइम अलर्ट जारी, जानें डिटेल 

HDFC बैंक ने यूपीआई सर्विस को लेकर अलर्ट जारी किया है। सेवाएं कुछ समय के लिए बंद रहेंगी। इस दौरान ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी हो सकती है। 
upi service downtime

यदि आपका अकाउंट HDFC बैंक में है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। प्राइवेट बैंक ने रखरखाव कार्य को लेकर डाउन टाइम अलर्ट जारी किया है। यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेगी। बैंक ने इसकी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। ग्राहकों को सही समय पर जरूरी काम निपटाने की सलाह दी जाती है।

सभी बैंक निर्धारित समय पर शेड्यूल मेंटेनेंस करते हैं। ताकि ग्राहकों के लिए निर्बाध और फास्ट सेवाएं सुनिश्चित हो सके। एचडीएफसी बैंक में रुकावट के लिए ग्राहकों से खेद व्यक्त किया है। ध्यान रखें कि निर्धारित समय के बाद सर्विस फिर से शुरू हो जाएगी। इस दौरान अन्य सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

कब नहीं मिलेगी सेवाएं?

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 26 अगस्त 12:00 AM से लेकर 2:00 AM तक यूपीआई सर्विस बाधित रहेगी। सभी एचडीएफसी बैंक अकाउंट होल्डर्स और यूपीआई द्वारा संचालित यूपीआई एप्स पर सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा 12:00 AM से लेकर 1:00 AM तक पूरे 1 घंटे एचडीएफसी बैंक रुपे क्रेडिट कार्ड के लिए भी यूपीआई सर्विस बाधित रहेगी।

बता दें कि 24 अगस्त रात 11:00 बजे से लेकर 25 अगस्त सुबह 5:00 बजे तक पूरे 6 घंटे एचडीएफसी बैंक रुपे क्रेडिट कार्ड पर यूपीआई सर्विस बाधित थी। जिसमें एचडीएफसी बैंक यूपीआई हैंडल का इस्तेमाल करके थर्ड पार्टी एप्स को भी शामिल किया गया था। हालांकि एचडीएफसी बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करके थर्ड पार्टी एप्स पर एचडीएफसी बैंक यूपीआई हैंडल्स के जरिए लेनदेन की अनुमति दी।

ग्राहकों को बैंक ने दी ये सलाह 

एचडीएफसी बैंक ने डाउनटाइम के दौरान जरूरी लेनदेन के लिए Zapp अकाउंट (जिससे पहले PayZapp वॉलेट के नाम से जाना जाता था) और एचडीएफसी बैंक डिजिटल रूपी ऐप (सीबीडीसी) का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इस दौरान ग्राहक एटीएम से कैश भी निकाल कर सकते हैं। NEFT, IMPS और RTGS जैसी सेवाओं का लाभ भी उठा सकते हैं। डेबिट और क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन भी जारी रहेंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews