IAS Transfer: इन 3 राज्यों में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 8 आईएएस अफसर इधर से उधर, यहाँ देखें लिस्ट

पश्चिम बंगाल, हरियाणा और असम में कई आईएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। सचिव, निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

IAS Transfer

एक ही दिन तीन राज्यों की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव हुआ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों (IAS Transfer 2026) को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पश्चिम बंगाल में चार, हरियाणा में तीन और असम में एक आईएएस के साथ-साथ एक एसीएस अधिकारी का स्थानांतरण किया गया है। 30 जनवरी शनिवार को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिया है।

हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ राजा शेखर वुंड्रू को स्थानांतरित करके अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग पद पर नियुक्त किया है। इसके अलावा परिहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद का पदभार भी सौंपा गया है।

हरियाणा में इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ

डी. सुरेश को रेजिडेंट कमिश्नरेट हरियाणा भवन नई दिल्ली के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा प्रधान सरकार सचिव मत्स्य विभाग हरियाणा पद की जिम्मेदारी भी दी गई है। आईएएस अधिकारी शाश्वत सांगवान को मिशन डायरेक्टर स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) के पद पर भेजा गया है। इससे पहले वह एसडीओ (सिविल) थानेसर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

असम आईएएस तबादला 

बैच 2011 के आईएएस अधिकारी मुकुल कुमार, प्रिंसिपल सेक्रेटरी, कार्बी, आंगलोंग ऑटोनॉमस काउंसिल, दीफू को इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वह 1 फरवरी 2026 से अपना नया पदभार संभालेंगे। ACS अफसर दिलीप तेरांग, सचिव, कार्बी, आंगलोंग ऑटोनॉमस काउंसिल, दीफू को अगले आदेश कार्बी, आंगलोंग ऑटोनॉमस काउंसिल, दीफू के प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

पश्चिम बंगाल आईएएस तबादला सूची

  • आईएएस अधिकारी डॉ कृष्ण गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य सचिव, सहकारिता विभाग को उनके सामान्य कर्तव्यों के साथ-साथ सिंचाई और जल मार्ग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद का प्रभार सौंपा गया है।
  • आईएएस अधिकारी मनीष जैन, अतिरिक्त मुख्य सचिव, सिंचाई और जल मार्ग विभाग को अतिरिक्त मुख्य सचिव, जल संसाधन जांच और विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • विनोद कुमार को अतिरिक्त मुख्य सचिव, जन शिक्षा विस्तार और पुस्तकालय सेवा विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर कार्यरत थे। साथ ही उच्च शिक्षा विभाग और स्टेट एडिटर के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।
  • संजय बंसल को अतिरिक्त मुख्य सचिव, जल संसाधन जांच और विकास विभाग और प्रोजेक्ट डायरेक्टर एडीएमआई प्रोजेक्ट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews