IAS Transfer: राज्य में एक साथ हुआ 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DC बदले, आदेश जारी 

असम में 16 आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है। कई को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। जिला आयुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

असम में मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा सरमा की सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Assam IAS Transfer) किया है। एक साथ 16 आईएएस और 8 एसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। उदालगुरी, माजुली, होजाई समेत कई जिलों में नए जिला आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा निदेशल और सचिव पदों के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक विभाग ने 24 जून को जारी किया है।

सैयदैन अब्बासी को सिंचाई विभाग के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ ओम प्रकाश, प्रबंध निदेशक, समग्र शिक्षा एग्जॉम मिशन को स्थानांतरित करके पर्यावरण एवं वन विभाग और स्किल, एंप्लॉयमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप डिपार्टमेंट में कमिश्नर और सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। देब प्रसाद मिश्रा को होम एंड पॉलीटिकल डिपार्टमेंट के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

धुबरी के नए डीसी अब दिबाकर नाथ होंगे, जो पहले बोंगाईगांव के डीसी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कछार के डीसी पद पर राहुल कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया है। हलाईकंडी डीसी पद की जिम्मेदारी जय विकास को सौंपी गई है, जो पहले उदालगुरी डीसी पद पर कार्यरत थे। मोरगांव जिला आयुक्त पद पर सृष्टि सिंह को नियुक्त किया गया है, जो पहले माजुली डीसी पर की जिम्मेदारी संभाल रही थी। साउथ सलमारा मनकाचर के डीसी पद पर परीक्षित थौदम को नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री सचिवालय के अतिरिक्त सचिव पद पर मसंदा मैग्डालिन पर्टिन को नियुक्त किया गया है। डायरेक्टर ऑफ ट्रेनिंग असम एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज खानापारा पद पर आदित्य विक्रम यादव को नियुक्त किया गया है। समग्र शिक्षा एग्जॉम मिशन के प्रबंध निदेशक पद पर आयुष गर्ग को तैनात किया गया है। पी विजय भास्कर रेड्डी को अल्पसंख्यक कल्याण और विकास विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मेघा निधि दहल को वित्त विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें एमडी, AIDC पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। कृषि विभाग के नए सचिव मधु सूदन नाथ होंगे।

इन ACS अफसरों का हुआ तबादला

होजाई का नया डीसी संजय दत्त को बनाया गया है। रतुल चंद्र पाठक को अतिरिक्त सचिव असम राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। नवदीप पाठक को बरपेटा का नया जिला आयुक्त बनाया गया है। पुलक पटगीरी को उदालगुरी के जिला आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खराबी सैकिया करण को बिस्वानथ का नया जिला आयुक्त बनाया गया है। लखीनंदन सहरिया को बिस्वान जिला आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोकुल चंद्र ब्रह्मा को चिरांग का नया जिला आयुक्त बनाया गया है।

यहाँ देखें आईएएस और एसीएस तबादला सूची 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews