MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

IAS Transfer: इन 4 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट 

राज्य सरकार ने चार आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। प्रधान सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी दी गई है?
IAS Transfer 2026

कर्नाटक की ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल हुआ है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) हुआ है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। राज्यपाल के नाम से कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के अवर सचिव टी. महंतेश ने शनिवार को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।

बैच 1997 के आईएएस अधिकारी अमलान आदित्य बिस्वास, रीजनल कमिश्नर बेंगलुरु डिवीजन को स्थानांतरित करके अगले आदेश तक प्रधान सचिव श्रम विभाग पद पर तैनात किया गया है। वह आईएएस अधिकारी सलमा के. फहीम के स्थान पर पदभार ग्रहण करेंगे।

ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग के प्रधान सचिव कौन?

बैच 2000 के आईएएस अधिकारी पंकज कुमार पांडे, प्रधान सचिव, डीपीएआर (ई-गवर्नेंस )बेंगलुरु को ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग बेंगलुरु पद पर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ आईएएस अधिकारी डॉ समीर शुक्ला को कंकरेंट चार्ज से मुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा पंकज कुमार पांडे को DPAR (ई-गवर्नेंस)  प्रधान सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव बदले गए 

सलमा के. फहीम, श्रम विभाग सचिव को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वह मनोज जैन के स्थान पर पदभार ग्रहण जरेंगी। वहीं कैप्टन डॉ राजेंद्र की जो पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें अगले आदेश तक बेंगलुरु डिविजन का रिजनल कमिश्नर बनाया गया है।

30 सितंबर को हुआ था आईएएस और आईपीएस अफसरों का तबादला 

30 सितंबर को जारी आदेश के तहत  आईएएस अधिकारी गंगूबाई रमेश मानकर प्रबंध निदेशक कर्नाटक लघु उद्योग विकास विभाग को सचिव, कर्नाटक भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड पद पर नियुक्त किया गया था। आईपीएस अधिकारी निशा जेम्स, इंटेलिजेंस एसपी को स्थानांतरित करके निदेशक इंटीग्रेटेड चाइल्ड प्रोटक्शन स्कीम, आईसीपीएस बेंगलुरु पद पर नियुक्त किया गया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
IAS Transfer: इन 4 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट