पश्चिम बंगाल के बाद असम की ब्यूरोक्रेसी में भी हलचल देखने को मिली है। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद राज्य 10 आईएएस और एसीएस अधिकारियों को का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। कोकराझार, चिरांग, बक्सा और उदालगुड़ी के जिला आयुक्त भी बदले गए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त सचिव के पद के प्रभार में भी बदलाव देखने को मिला है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक विभाग ने 16 मार्च को जारी किया है।

सभी अधिकारियों को 17 मार्च दोपहर 3:00 तक जॉइनिंग के लिए रिपोर्ट करना होगा। आईएएस अधिकारी किमनेई चांगसन को बक्सा का नया जिला आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले वह होम एंड पॉलीटिकल डिपार्टमेंट में सचिव पद पर कार्यरत थी। मधु सुदन नाथ को महिला और बाल विकास विभाग के सचिव पद से हटाकर चिरांग का नया जिला आयुक्त बनाया गया है।

इन आईएएस अधिकारियों को भी मिला नया पदभार 

  • डॉ उदय प्रवीण एग्रीकल्चरल डिपार्मेंट सचिव और कृषि निदेशक को स्थानांतरित करके कोकराझार का नया डीसी बनाया गया है।
  • जय विकास, सचिव, डिपार्टमेंट ऑफ़ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स को स्थानांतरित करके उदलगुड़ी का नया डीसी बनाया गया है।
  • सृष्टि सिंह, डिपार्टमेंट ऑफ़ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की जॉइंट सेक्रेटरी को स्थानांतरित करके माजुली का नया डीसी बनाया गया है।

इन एसीएस अधिकारियों का तबादला हुआ 

  • एसीएस अधिकारी रतुल चंद्र पाठक को चंद्र, माजुली डीसी को कृषि विभाग के अतिरिक्त सचिव और कृषि निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।
  • धीरज साउद, डीसी बक्सा को स्थानांतरित करके गृह और राजनीतिक विभाग का नया अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।
  • पुलक पटगिरी, डीसी उदलगुड़ी को स्थानांतरित करके महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।
  • पंकज चक्रवर्ती को रेवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के जॉइंट सेक्रेटरी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • गोकुल चंद्र ब्रह्म को गृह विभाग का नया ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया है, जो पहले चिरांग डीसी पद पर कार्यरत थे।
document_26_28

पाँच आईपीएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

चुनाव आयोग के आदेश पर आईपीएस अधिकारी सोमालीन सुब्रदर्शनी को माजुली का एसएसपी बनाया गया है। आर शीतल कुमार को साउथ सलमारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सादिया एसएसपी पद पर आंचल चौहान को नियुक्त किया गया है। चिरांग एसएसपी पद पर सुधाकर सिंह को नियुक्त किया गया है। धेमाजी एसएसपी पद की जिम्मेदारी मोहनलाल मीणा को सौंप गई है। सभी अधिकारियों को 17 मार्च सुबह 11:00 बजे तक ज्वानिंग के लिए रिपोर्ट करना होगा।