MP Breaking News

IAS Transfer: इन 5 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट 

लद्दाख में 4 और बिहार में एक आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। डिप्टी कमिश्नर कमेट कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। शासकीय आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

बिहार और लद्दाख की ब्यूरोक्रेसी में एक ही दिन बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट सम्राट चौधरी की सरकार ने एक आईएएस और 11 BAS अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया है। वहीं लद्दाख में चार आईएएस और तीन जेकेएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। डिप्टी कमिश्नर समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। वहीं कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 28 अप्रैल को जारी किया गया है।

आईएएस अधिकारी सीके अनिल को स्थानांतरित करके परामर्श, बिहार राज्य योजना परिषद पटना के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पद पर कार्यरत थे। जय सिंह सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तत्काल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पद के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे।

इन BAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी 

बीएएस अधिकारी पुरुषोत्तम को बंदोबस्त पदाधिकारी औरंगाबाद पद पर नियुक्त किया गया है। किरण सिंह को जहानाबाद का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें अरवल बंदोबस्त पदाधिकारिक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। नुरुल ऐन बेगूसराय के नए बंदोबस्त पदाधिकारी होंगे। साथ ही खगड़िया बंदोबस्त पदाधिकारी प्रभार भी संभालेंगे।

ग्रामीण कार्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी पद पर कार्यरत बुद्ध प्रकाश को सुपौल का नया बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें सहरसा बंदोबस्त पदाधिकारी का पदभार भी दिया गया है। बंदोबस्त पदाधिकारी वैशाली पद की जिम्मेदारी पारुल प्रिया को दी गई है। पहले वह विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर कार्यरत थी।

सारण में अखिलेश कुमार, जमुई में संजय कुमार राय और और पूर्णिया में विनोद कुमार तिवारी को बंदोबस्त पदाधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। कैमूर बंदोबस्त पदाधिकारी पद पर नवीन कुमार, बक्सर बंदोबस्त पदाधिकारी पद पर नीरज कुमार दास और शेखपुरा बंदोबस्त अधिकारी पद पर मो. मुश्तकीम को नियुक्त किया गया है।

लद्दाख में इन आईएएस अफसरों का तबादला हुआ 

लद्दाख में आईएएस अधिकारी नीतीश राजोरा को चांगतांग का नया डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर लेह पद पर कार्यरत मुकुल बेनीवाल को डिप्टी कमिश्नर नुब्रा पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जंसकर एसडीएम पद पर कार्यरत आईएएसअधिकारी ओमकार राजेंद्र को जंसकर का नया डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। रोमन सिंह डोंक को निदेशक, हाउसिंग एंड अर्बन लोकल बॉडीज और स्टेट टैक्सेस कमिश्नर, एक्साइज के आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा, जो 1 जून 2026 से लागू होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews