खंडवा पुलिस का एक्शन, अवैध हथियारों का सप्लायर सिकलीगर गिरफ्तार, 10 देशी पिस्टल और उपकरण जब्त

खंडवा पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले सिकलीगर मनोज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के ठिकाने से 10 अवैध हथियार और हथियार बनाने के उपकरण जब्त किए गए हैं।
Khandwa News

खंडवा: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक सिकलीगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बिक्री के लिए तैयार रखे गये 10 अवैध फायर आर्म्स और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किये हैं।

बता दें कि तीन महीने पहले एक मामले के जरिये पुलिस आरोपी मनोज तक पहुंची है। यह बात 9 जुलाई 2026 की थी। जब पुलिस ने एक युवक के अवैध पिस्टल के साथ घूमने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी आफताब उर्फ घुटला को दबोचा था। जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी आफताब से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह अवैध हथियार अमन उर्फ लाला से अपने साथियों सलमान और आबिद की मदद से खरीदे थे। इसके बाद पुलिस ने अमन को गिरफ्तार गिरफ्तार किया और उसका जुलूस भी निकाला। जब पुलिस ने आरोपी अमन से पूछताछ की तो उसने खुलासा करते हुये बताया कि यह अवैध पिस्टल्स देवास जिले के कालापाट निवासी मनोज सिकलीगर ने दिलवाई है।

आरोपी के ठिकाने से 10 अवैध फायर आर्म्स और उपकरण जब्त

जानकारी अनुसार, मुख्य सप्लायर मनोज सिकलीगर पिछले करीब साढ़े तीन महीने से फरार चल रहा था। वहीं, आखिरकार खंडवा पुलिस ने दबिश देकर आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी मनोज ने कबूल किया है कि उसने ही अमन उर्फ लाला, आबिद और सलमान को अवैध हथियार बेचे थे। वहीं, पुलिस ने आरोपी के ठिकाने से 10 अवैध फायर आर्म्स हथियार एवं कई उपकरण भी जब्त किये हैं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews