ONGC ने निकाली 3047 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर तक भरें फॉर्म, जान लें पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन 

ओएनजीसी ने 3 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग है। 10वीं-12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा होल्डर्स और ग्रेजुएट फॉर्म भर सकते हैं। 
ONGC Recruitment 2026

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 24 वर्क सेंटर के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (ONGC Recruitment) निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 20 नवंबर तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://ongcapprentices.ongc.co.in/पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को एप्लीकेशन प्रोसेस, पात्रता, जरूरी तारीख, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए, जिसके लिए नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 3047 है। वैकेंसी को अलग-अलग सेक्टर और वर्क सेंटर में विभाजित किया गया है। ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने होगी। नोटिफिकेशन में आवेदन शुल्क को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। NATS या NAPS पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य होगा। ऑफलाइन मोड में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

 कौन कर सकता है आवेदन? 

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। 10वीं, 12वीं पास, संबंधित विषय में आईटीआई होल्डर्स,  इंजीनियरिंग डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। पेट्रोलियम एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवारों के पास जियोलॉजी के साथ ग्रेजुएशन की योग्यता होनी चाहिए। इलेक्ट्रिकल एग्जीक्यूटिव, सिविल एग्जीक्यूटिव, इलेक्ट्रॉनिक एग्जीक्यूटिव, इंस्ट्रूमेंटेशन एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर साइंस एग्जीक्यूटिव और मैकेनिकल एग्जीक्यूटिव पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव पद के लिए कॉमर्स में ग्रेजुएशन की योग्यता होनी चाहिए।

एग्जीक्यूटिव फाइनेंस के लिए बीकॉम, लैब केमिस्ट के लिए बीएससी केमिस्ट्रि और एग्जीक्यूटिव HR के लिए BBA डिग्री होनी चाहिए। सेक्रेटेरिएल ऑफिस असिस्टेंट के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की योग्यता होना अनिवार्य है। मैकेनिकल एग्जीक्यूटिव, इंस्ट्रूमेंटेशन एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर साइंस एग्जीक्यूटिव (ऑयल ऐंड गैस) इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशन एग्जीक्यूटिव, इलेक्ट्रिकल एग्जीक्यूटिव (ऑयल ऐंड गैस) के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में 3 वर्ष का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

लाइब्रेरी अस्सिटेंट पद के लिए दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। फायर सेफ्टी टेक्नीशियन ऑयल ऐंड गैस के लिए 12वीं पास या आईटीआई उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अतिरिक्त जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।

आयु सीमा 

29 नवंबर तक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। जन्मतिथि 29 नवंबर 2002 से लेकर 29 नवंबर 2008 के बीच होनी चाहिए।  एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी NCL कैटेगरी के उम्मीदवार को 3 साल तक की छूट अधिकतम आयु सीमा में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

चयन प्रक्रिया में कुल चार कई चरण शामिल होंगे। आवेदन में दर्ज की गई जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को पहले शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद प्रोविजनल मेरीट लिस्ट 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, आईटीआई या ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। फिर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।

कितना होगा वेतन?

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 12,300 रुपये मंथली स्टाइपेंड मिलेगा। वहीं 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 10,900 स्टाइपेन्ड मिलेगा। ट्रेड अप्रेंटिस 10वीं और 12वीं पास के लिए मंथली स्टाइपेंड 8200 रूपये, ट्रेड अप्रेंटिस 1 वर्षीय आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 9,600 रुपये और ट्रेड अप्रेंटिस 2 वर्षीय आईटीआई ट्रेड के लिए 10,560 मंथली स्टाइपेंड होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews