3 नवंबर से RRB ALP सीबीटी-1, एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, मॉक टेस्ट सुविधा भी शुरू 

आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिव हो चुका है। 
RRB ALP 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट (RRB ALP) सीबीटी-1 के लिए प्रवेश पत्र  जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, जरूरी गाइडलाइंस, समय, शिफ्ट, तारीख, परीक्षा केंद्र का नाम और पता इत्यादि जानकारी उपलब्ध होती है।

ध्यान रखें कि बिना प्रवेश पत्र उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। आरआरबी ने मॉक टेस्ट की सुविधा भी शुरू कर दी है। जिसके लिए उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे परीक्षा के हिसाब से डिजाइन किया गया है। ताकि उम्मीदवार एग्जाम पैटर्न, मार्किंग स्कीम और सीबीटी प्रोसेस को बेहतर तरीके से समझ सकें।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र 

  1. सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. आरआरबी जोन को चुनें।
  3. CEN 01/2026 ई कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर लॉग इन पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  5. प्रवेश पत्र को अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य में इस्तेमाल के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूरत निकाल लें।

एडमिट कार्ड के लिए यहाँ क्लिक करें 

परीक्षा की तारीख और समय 

आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में देश भर के विभिन्न शहरों में 3 नवंबर से लेकर 5 नवंबर 2026 तक होगा। परीक्षा कुल 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे और तीसरी शिफ्ट शाम 4:00 बजे शुरू होगी। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से एक घंटा 30 मिनट पहले रिपोर्ट कर सकते हैं। 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा शिफ्ट और तारीख की जानकारी दी गई है।

सीबीटी-1 पैटर्न जानें 

आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 परीक्षा में कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 विकल्प होंगे, जिसमें से केवल एक ही सही होगा। गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा। उम्मीदवार कुल 15 भाषाओं में प्रश्न पत्र देख सकते हैं। प्रश्न निर्धारित समय पर स्क्रीन पर दिखाई देगा। 60 मिनट बाद पेपर ऑटोमैटिक जमा हो जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews