पश्चिम बंगाल में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने एक साथ 6 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। राज्यपाल के नाम से सामान्य कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 6 अगस्त को जारी किया है।
कृषि विपणन विभाग, सुधारात्मक प्रशासन विभाग और उपभोक्ता मामले विभाग में नए सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त महानिदेशक और वरिष्ठ विशेष सचिव पदों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। इससे पहले 31 जुलाई को दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। इस लिस्ट में डॉ विश्वनाथ और सुमित गुप्ता का नाम शामिल था।
इन विभागों में नए सचिव नियुक्त हुए
आईएएस अधिकारी अभिनव चंद्र को कृषि विपणन विभाग का नया सचिव बनाया गया है। जो वर्तमान में NSATI अतिरिक्त निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और बागवानी विभाग का सचिव स्मारकी महापात्रा को बनाया गया है, जो सुधारात्मक प्रशासन विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। सुधारात्मक प्रशासन विभाग के नए सचिव डॉ विजय भारती होंगे, जो साइंस एंड टेक्नोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी विभाग के सचिव पद पर कार्यरत हैं।
इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी
बैच 2014 के आईएएस अधिकारी शांतनु मुखर्जी, अतिरिक्त निदेशक एनएसएटीआई पद पर भेजा गया है। पहले वह ओएसडी, पी एंड एआर विभाग में पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे। आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी शशि कुमार बरई को सौंपी गई है। वर्तमान में वह वरिष्ठ विशेष सचिव पर्यावरण विभाग पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
आईएएस तबादला सूची यहाँ देखें





