
Punjab IAS Transfer 2025 :पंजाब में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की भगवंत मान सरकार ने गुरूवार देर रात 3 छह आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है। सभी अधिकारियों को तुरंत नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। अजॉय कुमार सिन्हा कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करेंगे। उनकी नई तैनाती के संबंध में जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे।बता दे कि बीते हफ्ते ही 6 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया था,जिसमें अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट के डिप्टी कमिश्नर भी शामिल थे।
पंजाब में हुए तीन आईएएस अफसरों के तबादले
- आईएएस अजोए कुमार सिन्हा को कार्मिक विभाग (Personnel Department) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- अर्शदीप सिंह थिंद को कृषि और किसान कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। बागवानी और मिट्टी एवं जल संरक्षण विभाग का अतिरिक्त सचिव भी बनाया गया है।
- बसंत गर्ग को प्रशासनिक सचिव बिजली विभाग की जिम्मेदारी। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत के प्रशासनिक सचिव और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर का प्रभार भी दिया गया है।
- आईएएस संयम अग्रवाल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है।आईएएस बसंत गर्ग से इन विभागों की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।
Punjab IAS Transfer Order
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →


