
Punjab IAS Transfer 2025 :पंजाब में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की भगवंत मान सरकार ने दीवाली के बाद तीन छह आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस लिस्ट में अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट के डिप्टी कमिश्नर भी शामिल हैं।इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।इसमें कुछ अफसरों को अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है।
पंजाब आईएएस अफसर तबादले
- ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी के मुख्य प्रशासक विशेष सारंगल को विशेष सचिव व डायरेक्टर सुशासन, सूचना व तकनीक विभाग का जिम्मा।पंजाब राज्य ई-शासन सोसायटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी होंगे।
- अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी गमाडा की नई मुख्य प्रशासक होंगी।
- आदित्य उप्पल गुरदासपुर के नए डीसी होंगे।
- पलवी पठानकोट की नई डीसी होंगी ।पठानकोट नगर निगम की कमिश्नर का चार्ज भी
- दलविंदर जीत सिंह अमृतसर के नए डीसी होंगे।
- हरप्रीत सिंह को अतिरिक्त सचिव वाटर सप्लाई व सेनिटेशन विभाग और जलापूर्ति व सेनिटेशन विभाग व बिजली विभाग के अतिरिक्त सचिव का चार्ज ।
Punjab IAS Transfer Order

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

