IAS Transfer: नौकरशाही में फिर हुआ बदलाव, राज्य में हुआ 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला, जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी 

राज्य में तीन आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। एक जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। आदेश जारी हो चुका है।
IAS Transfer 2024

IAS Transfer 2024: तमिलनाडु में एमके स्टालिन की सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। स्थानंतरण और पोस्टिंग का नोटिफिकेशन 19 अगस्त सोमवार को सार्वजनिक विभाग ने जारी कर दिया है।

इस जिले से कलेक्टर बदले

आदेश के अनुसार थूथूकुडी जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। आईएएस ऑफिसर जी लक्ष्मीपति को मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव (Joint Secretary) पद पर तैनात किया गया है। सार्वजनिक लाइब्रेरी के निदेशक आईएएस थिरु के. एलंबहावथ को थूथूकुडी कलेक्टर पर पद तैनात किया गया है।

सरकार ने मुख्य सचिव बदले गए

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव आईएएस एन मुरुगानन्दम को स्थानंतरित किया गया है। उन्हें सरकार ने मुख्य सचिव (Chief Secretary) पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने थिरु शिव दास मीना का स्थान ग्रहण किया है, जो वर्तमान में रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी के अध्यक्ष पद पर तैनात हैं।

पिछले महीने एक साथ हुए थे 60 आईएएस अफसरों के तबादले

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले महीने ही राज्य सरकार ने एक साथ 60 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया था। नीलगिरी, रानीपेट, पेरंबलूर, नागपट्टम पुडोकोट्टाई समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए थे। कई विभाग में भी अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया था। गृह सचिव के पद पर धीरज कुमार को तैनात किया गया था। जे जयाकांथन को टेक्सटाइल विभाग का कमिश्नर बनाया गया था।

ias transfer
ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews