
UP IAS TRANSFER : उत्तर प्रदेश में नौकरशाही में फेरबदल का दौर जारी है। आए दिन योगी सरकार में आईएएस और आईपीएस समेत कई अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा हैं। इसी क्रम में रविवार को दस आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। इस संबंध में आदेश जारी हो गए है।
आईएएस अनिल गर्ग को वर्तमान पद के साथ स्टेट नोडल ऑफ़िसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम के पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौप दिया गया है।
जानिए किस आईएएस को क्या मिली जिम्मेदारी
- राजशेखर को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम ।
- अनिल गर्ग वर्तमान पदों के साथ स्टेट नोडल ऑफिसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम का अतिरिक्त प्रभार
- अपर मुख्य सचिव वन मनोज कुमार सिंह प्रतीक्षारत ।
- अनिल कुमार को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अतिरिक्त प्रभार ।
- रवि रंजन को प्रबंध निदेशक यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड।
- सानिया छाबड़ा को प्रबंध निदेशक यूपी राज्य पर्यटन विकास निगम ।
- प्रणता ऐश्वर्या को प्रबंध निदेशक यूपी एग्रो ।
- प्रभाष कुमार को नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग और संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) ।
- विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी को नगर विकास विभाग ।
- अपर आयुक्त डॉ कंचन सरन को राज्य महिला आयोग का सचिव ।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

