IAS Transfer: नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, राज्य में एक साथ हुए 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

राज्य में 12 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ias transfer

IAS Transfer 2024: ओडिशा में बड़े स्तर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। 12 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादले और नियुक्ति के संबंध में सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक कई विभागों के सचिव और आयुक्त बदले गए हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

हॉकी प्रमोशन काउंसिल के सीईओ दीपांकर महापात्रा को खेल निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ-साथ ही उन्हें हॉकी प्रमोशन काउंसिल के सीईओ पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। स्मिता राउत अतिरिक्त सचिव, वित्त विभाग को ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन का राज्य परियोजना निदेशक आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला (Odisha IAS Transfer List)

  • चित्रा अरुमुगम को श्रम एवं ईएसआई प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
  • यामिनी सारंगी को वाणिज्यिक करन् एवं जीएसटी आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। वित्त विभाग के विशेष सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • सुधांशु मोहन सामल, जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त सचिव को ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
  • इंद्रमनी त्रिपाठी को श्रम आयुक्त पद पर तैनात किया गया है।
  • आईएएस अफसर डॉ पोमा टुडू, एमडी ओएसएमसीएल, जो आयुक्त, खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ एमडी टीडीसीसीओएल पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, उन्हें एसटी के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • मोनिका प्रियदर्शिनी को ओडिशा सरकार में अंतर कैडर प्रतिनियुक्त पर ओडिशा आजीविका मिशन का मिशन निदेशक बनाया गया है।
  • त्रीलोचन माझी, अतिरिक्त सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को अतिरिक्त सचिव, गृह विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • सिद्धार्थ दास, निदेशक खेल को सहकारी समितियाँ के रजिस्ट्रार पद पर भेजा गया है। वह वित्त विभाग के अतिरिक्त सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।
  • बिजय कुमार प्रुस्ती, सचिव ओआरईआरए को संपदा निदेशक और अतिरिक्त सचिव, जीए और पीजी विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

IAS Transfer
IAS Transfer
IAS Transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews