Hindi News

IMD Weather Alert : कमजोर हुआ चक्रवाती तूफ़ान मिचौंग, दक्षिण के राज्यों में बारिश जारी, पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी

Written by:Atul Saxena
Last Updated:
IMD Weather Alert : कमजोर हुआ चक्रवाती तूफ़ान मिचौंग, दक्षिण के राज्यों में बारिश जारी, पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी

IMD Weather Update Today 7 December  2023 : बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफ़ान मिचौंग तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तबाही मचाने के बाद अब बहुत कमजोर पड़ गया है, मौसम विभाग के मुताबिक अब ये निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया है, हालाँकि मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश जारी रहने का चेतावनी भी दी है उधर उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फ़बारी का दौर जारी है।

कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान मिचौंग 

भारत मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि चक्रवाती तूफान बहुत कमजोर पड़ गया है, अब इससे डरने या खतरे वाली कोई बात दिखाई नहीं दे रही है, आईएमडी ने कहा कि मिचौंग कल आधी रात तक एक गहरे दबाव में बदल गया था आर आज दोपहर में और कमजोर होकर ये निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया, अभी ये पूर्वोत्तर तेलंगाना और निकटवर्ती दक्षिण छत्तीसगढ़-दक्षिण आंतरिक ओडिशा-तटीय  आंध्र प्रदेश पर केंद्रित है।

12 से 18 घंटों में बारिश जारी रहने की उम्मीद

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 12 घंटे में चक्रवाती प्रणाली उत्तर पूर्व दिशा की तरफ बढ़ सकती है और इसकी कमजोर प्रवृत्ति जारी रहेगी, इसका प्रभाव कम जरुर हुआ है लेकिन अगले 12 से 18 घंटों में बारिश जारी रहने की उम्मीद है, इसके प्रभाव से  छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना जैसे क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश का अनुमान 

आईएमडी के अनुसार केरल और माहे में 8-9 दिसंबर को बारिश हो सकती है जबकि तमिलनाडु में 9 दिसंबर को बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे की भी आशंका है। उधर निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों में ओडिशा, झारखण्ड,छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल में हलकी से भारी बारिश हो सकती है जबकि पूर्वी तेलंगाना, उत्तरी आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, मराठवाडा और कर्नाटक में हलकी से माध्यम बारिश हो सकती है।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी

उधर पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के बर्फ़बारी का दौर जारी है, पवित्र तीर्थ स्थल केदारनाथ,  बदरीनाथ में बर्फबारी के चलते वहां सिर्फ सफ़ेद चादर सी दिखाई दे रही है, बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम में 1 फीट तक बर्फ जम गई है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में रात का तापमान माइनस 8 तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके कारण 13 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर, लेह, लद्दाख में भी बर्फबारी के आसार हैं  उधर हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में भी बर्फ पड़ रही है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews