बम की तरह फटा TV, भयानक ब्लास्ट ने ली युवक की जान

बम की तरह फटा TV, भयानक ब्लास्ट ने ली युवक की जान

गाजियाबाद, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एलसीडी टीवी में विस्फोट होने का मामला सामने आया है। इस विस्फोट में 17 वर्षीय युवक की मौत भी हो गई है। घटना से हर तरफ दहशत का माहौल देखा जा रहा है। घटना का मंजर इतना भयावह था कि घर की दीवार भी टूट गई और इसी वजह से 17 वर्षीय युवक की मौत हुई।

जानकारी के मुताबिक घटना के समय ओमेंद्र नामक युवक अपने घर पर टीवी देख रहा था। तभी अचानक से विस्फोट हुआ और कंक्रीट के स्लैब और दीवार का हिस्सा ढह गया। घटना में ओमेंद्र की मां, साली और एक दोस्त भी घायल हुए हैं। अचानक इस तरह से दीवार का हिस्सा ढह जाने से आसपास के घरों में दहशत का माहौल देखा गया। घटना के बाद पहले तो लोगों को लगा कि गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है लेकिन बाद में पता चला कि यह धमाका टीवी का था।

Must Read- अंबानी परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद यही कहा जा रहा है कि टीवी में पहले से कोई फॉल्ट था इसी वजह से यह धमाका हुआ है। क्योंकि एलसीडी टीवी में बैटरी या कोई ऐसा पार्ट नहीं होता है, जिससे ब्लास्ट हो। यह घटना बहुत ही हैरान करने वाली थी और लोगों में यह डर देखा जा रहा है कि कहीं उनकी टीवी के साथ भी ऐसा ना हो जाए। हालांकि, ब्लास्ट की असली वजह जल्द ही पता चल जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews