बढ़ी पीएम आवास योजना की आय सीमा, अब इतनी सैलरी वाले लोगों को भी मिलेगा फायदा

PM Awas Yojana

PM Awas Yojana

PM Awas Yojana: महाराष्ट्र सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। फैसले के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आय की सीमा बढ़ा दी गई है। अब थोड़ी अधिक सीमा वाले लोग भी इस श्रेणी के मकान खरीद सकेंगे।

बढ़ी आय की सीमा

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुंबई महानगर क्षेत्र के इलाकों में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए जो मकान तैयार किए जाते हैं उनके लिए अब आय की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 6 लाख कर दी गई है। अब तक 3 लाख या इससे कम आय वाले लोगों को ही इस सुविधा का लाभ मिलता था लेकिन अब 6 लाख तक की आय वाले लोग भी इस श्रेणी के मकानों के खरीददार बन सकते हैं। इस संबंध में महाराष्ट्र के केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र लिखते हुए जानकारी दी है और इसे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए एक बड़ा फैसला बताया है।

इन लोगों को मिलता है लाभ

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे लोग जिनके पास कच्चे मकान है या छत नहीं है, वह पीएम आवास योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत गरीबों को मकान बनवाने के लिए राशि स्वीकृत की जाती है और कम आय वाले लोगों को लोन में सब्सिडी भी मिलती है। 25 जून 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत की थी।

इतने लोगों को लाभ

इस योजना के तहत अब तक 1.18 करोड़ लोगों को आवास आवंटित किए जा चुके हैं। कुल 8.19 लाख करोड़ का निवेश सरकार द्वारा किया जा चुका है। शहरी क्षेत्रों में नौकरी पेशा ऐसे लोग जिनकी आय कम है, वह भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। उन्हें होम लोन में इसकी सुविधा दी जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews