यात्रियों के लिए अच्छी खबर, रविवार सोमवार से चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट-शेड्यूल, कई रद्द-मार्ग में बदलाव

बिलासपुर झारसुगुड़ा रेल मार्ग पर तीसरी चौथी लाइन के काम के चलते रेलवे ने 27 अगस्त तक छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
indian railways

Indian Railway Special Train : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे गणेश चतुर्थी को देखते हुए अगस्त अंत में कई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा एक दर्जन ट्रेनें में भी बदलाव किया गया है। 24 से 27 अगस्त तक गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर से आगे नहीं जाएगी। 25 और 26 अगस्त निजामुद्दीन–रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर तक ही चलेगी। 25, 27 और 28 अगस्त को रायगढ़–निजामुद्दीन गोंडवाना (बिलासपुर से ही रवाना होगी।25 अगस्त को पुणे–हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर जाएगी।

गणेश चतुर्थी के बीच चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

  • गाड़ी संख्या 02081 कोटा मथुरा स्पेशल 26 से 28 अगस्त के बीच कोटा से सुबह 8:45 पर रवाना होकर दोपहर 2:10 पर मथुरा पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 02082 मथुरा कोटा स्पेशल मथुरा से 4:15 पर शाम को रवाना होकर रात 9:10 पर कोटा पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 09633 रेवाडी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेल सेवा तारीख 24.08.25 को रेवाड़ी से 22.50 बजे रवाना होकर 01.35 बजे रींगस पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 09634, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेल सेवा 24.08.25 और 25.08.25 को (02 ट्रिप) रींगस से 02.20 बजे रवाना होकर 05.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल रेल सेवा तारीख 24.08.25 को जयपुर से 07.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेल सेवा 24.08.25 को भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.25 बजे जयपुर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 6085 एर्नाकुलम-पटना स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए एर्नाकुलम से 29 अगस्त से 28 नवंबर 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाया जाएगा।

अगस्त अंत में रद्द रहेगी ये ट्रेनें

  • 24 से 27 अगस्त तक बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस, रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस
  • 25 अगस्त को पुणे–सांतरागाछी एक्सप्रेस , हटिया–पुणे एक्सप्रेस, जसीडीह–वास्को-द-गामा एक्सप्रेस,
  • 24 अगस्त को मुंबई–हावड़ा मेल और शालीमार–उदयपुर एक्सप्रेस
  • 26 अगस्त तक टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस
  • 27 अगस्त को पुणे–हटिया एक्सप्रेस , पूरी–जोधपुर एक्सप्रेस,गया–कुर्ला एक्सप्रेस,पोरबंदर–शालीमार एक्सप्रेस,गया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
  • 29 अगस्त को कुर्ला–गया एक्सप्रेस, शालीमार–पोरबंदर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गया एक्सप्रेस
  • 30 अगस्त को जोधपुर–पूरी एक्सप्रेस

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews