Hindi News

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, इस हफ्ते चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, कई रद्द, देखें रूट-शेड्यूल, भारत गौरव ट्रेन पर भी अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
सुपौल-नई दिल्ली अनारक्षित विशेष गाड़ी 12 नवम्बर को सुपौल से 08.00 बजे चलकर दूसरे दिन 13 नवंबर को गाजियाबाद से होते हुए नई दिल्ली 04.15 बजे पहुंचेगी।
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, इस हफ्ते चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, कई रद्द, देखें रूट-शेड्यूल, भारत गौरव ट्रेन पर भी अपडेट

Indian Railway Special Train : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने नवंबर में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और बिहार के रास्ते स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा कई ट्रेनों को रद्द भी किया गया है। गाड़ी संख्या 05625 कामाख्या रोहतक स्पेशल अब 14 से 28 नवंबर तक, 05626 रोहतक कामाख्या स्पेशल 16 से 30 नवंबर, 05736 कटिहार जंक्शन अमृतसर स्पेशल 12 से 26 नवंबर तक, 05735 अमृतसर कटिहार जंक्शन स्पेशल 14 से 28 नवंबर तक, 05734 किशनगंज अमृतसर स्पेशल 20 से 27 नवंबर तथा 05733 अमृतसर किशनगंज स्पेशल 22 से 29 नवंबर तक विस्तार कर दिया गया है ।इधर, नए साल में दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी गोरखपुर से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाएगा, जिसमें यात्रियों को तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे प्रसिद्ध स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

नवंबर में चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 05590 सुपौल-नई दिल्ली अनारक्षित विशेष गाड़ी 12 नवम्बर को सुपौल से 08.00 बजे चलकर, सीतामढ़ी, रक्सौल, गोरखपुर, बस्ती , गोंडा, सीतापुर, बरेली 23.24 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद , हापुड़ और गाजियाबाद से होते हुए नई दिल्ली 04.15 बजे पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 05097/05098 नंबर की छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा वाया गोरखपुर स्पेशल छपरा से 11 नवम्बर को तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13 नवम्बर को चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग एक्सप्रेस दुर्ग से 16 नवंबर को चलेगी, जबकि 08744 हरिद्वार से 17 नवंबर को चलेगी। दुर्ग-हरिद्वार स्पेशल सुबह 11 बजे दुर्ग से रवाना होगी और रायपुर, बिलासपुर, प्रयागराज, कानपुर, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, दिल्ली (नई दिल्ली) से होते हुए अगले दिन शाम 3:40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। रात 9 बजे हरिद्वार से चलेगी और तीसरे दिन सुबह लगभग 11 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

18-19 नवंबर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • भारतीय रेलवे ने शकूरबस्ती-बठिंडा सेक्शन के बहादुरगढ़-असौदाह स्टेशनों के बीच ब्रिज आरसीसी स्लैब लॉन्चिंग के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के चलते 19 नवंबर को गाड़ी संख्या 14323 नई दिल्ली–रोहतक जंक्शन, 14324 रोहतक जंक्शन–नई दिल्ली, 64912 जिंद–नई दिल्ली, 64915 नई दिल्ली–जिंद, 54031 दिल्ली जंक्शन–जिंद, 64932 जिंद–दिल्ली जंक्शन, 64931 दिल्ली जंक्शन–जिंद और 54035 दिल्ली जंक्शन–जाखल जंक्शन को रद्द किया है।
  • गाड़ी संख्या 18029/18030 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस – 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 22 और 23 नवंबर और 12101/12102 शालीमार-ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस – 13 से 21 नवंबर तक रद्द रहेगी।
  • इसके अतिरिक्त 18 नवंबर को गाड़ी संख्या 54034 जिंद जंक्शन–दिल्ली जंक्शन व 54057 दिल्ली जंक्शन–शामली रद्द रहेगी।19 नवंबर को ट्रेन संख्या 14732 बठिंडा–दिल्ली जंक्शन रोहतक जंक्शन तक और 12481 दिल्ली जंक्शन–श्रीगंगानगर ट्रेन रोहतक जंक्शन से शुरू होगी। ट्रेन नंबर 12482 श्रीगंगानगर–दिल्ली जंक्शन व ट्रेन संख्या 14731 दिल्ली जंक्शन–बठिंडा भी रोहतक तक चलेगी।

जनवरी से भारत गौरव स्पेशल, दक्षिण भारत के मंदिरों का कराएगी दर्शन

  • उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से जनवरी 2026 में आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाई जाएगी जो दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर जाएगी। यह ट्रेन 3 से 14 जनवरी 2026 तक यानी 11 रात और 12 दिन की यात्रा कराएगी।
  • इसमें यात्रियों को तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे प्रसिद्ध स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।ट्रेन में कुल 767 सीटें उपलब्ध हैं जिनमें 49 सीटें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 70 सीटें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, और 648 सीटें स्लीपर श्रेणी में होंगी।इसके गोरखपुर, अयोध्या कैंट, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, झांसी सहित कई स्टेशन निर्धारित किए गए हैं।
  • टूर पेकेज के तहत इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में ठहरने पर 24,790 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 23400 रुपये है। स्टैंडर्ड श्रेणी (3 एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 42530 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) के लिए 40,900 रुपये, कंफर्ट श्रेणी (2 एसी क्लास) में ठहरने पर 56,710 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) के लिए 54,750 रुपये है। इस पैकेज में नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी व नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews