Hindi News

भारतीय रेलवे की बड़ी तैयारी, ट्रेन के फूड मेनू में होगा बदलाव, स्थानीय भोजन को मिलेगा बढ़ावा, रेल मंत्री का ऐलान

Published:
अब यात्री ट्रेन में पसंदीदा स्थानीय भोजन का लुफ़्ट उठा पाएंगे। भारतीय रेलवे ने नया प्लान बनाया है। दक्षिण रेलवे के तहत प्रयोग भी शुरू हो चुका है। कार्यक्रम जल्द ही पूरे देश में लागू होगा।
भारतीय रेलवे की बड़ी तैयारी, ट्रेन के फूड मेनू में होगा बदलाव, स्थानीय भोजन को मिलेगा बढ़ावा, रेल मंत्री का ऐलान

AI Generated

Indian Railway Rules: ट्रेनों में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेलवे निरंतर प्रयास कर रहा है। अब तक कई बड़े बदलाव भो हो चुके हैं। अब रेलवे के फूड मेन्यू में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब खाना क्षेत्र पर निर्भर करेगा।। रेलवे द्वारा यात्रियों को क्षेत्र के हिसाब से स्थानीय भोजन सर्व किया जाएगा। इससे लोकल फूड को बढ़ावा भी मिलेगा। इसका प्रयोग दक्षिण रेलवे ने शुरू भी कर दिया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पहल की जानकारी बुधवार को संसद में दी है। उन्होंने डीएमके सदस्य सुमति थमिझाची थंगापांडियन के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, “भारतीय रेलवे ने ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों स्थानीय व्यजन सर्व करेगा। यह कार्यक्रम पूरे देश में शुरू होगा। ट्रेन जब एक विशेष क्षेत्र के गुजरेगी, तब वहाँ भजन यात्रियों को सर्व की कोशिश की जाएगी। पूर्वी, उत्तर, दक्षिण और पश्चिम दिशा में इस सुधार प्रक्रिया को हम अपना रहे हैं।”

दरअसल, डीएमके सदस्य सुमति थमिझाची थंगापांडियन ने ट्रेन के खाने पर सवाल उठायें थे। उन्होनें तमिलनाडु में चलने वाली वनडे भारत ट्रेनों में साउथ इंडियन व्यंजन उपलब्ध करवाने की माँग भी की थी। जिसपर रेल मंत्री ने यह प्रतिक्रिया दी।

खाने की गुणवत्ता में होगा सुधार

रेलवे के इस कदम से ट्रेनों में मिलने वाले खाने की क्वालिटी में सुधार सुधार हो सकता है। इससे यात्री जिस क्षेत्र से ट्रेन गुजरेगी वहां के स्थानीय भोजन का लुफ्त उठा पाएंगे। इतना ही नहीं लोकल फूड को भी बढ़ावा मिलेगा।

ट्रेन में ऑर्डर करते हैं खाना तो ये नियम भी जान लें

बता दें कि पिछले महीने की रेल मंत्री ने लोकसभा में बताया था कि ट्रेनों में भोजन का मेनू और दरें प्रदर्शित करना अनिवार्य है। इतना ही नहीं यात्रियों को भोजन की कीमत का विवरण देने वाले मेनू कार्ड, रेट लिस्ट और डिजिटल अलर्ट की सुविधा मिलना भी जरूरी हो। उन्होनें बताया था कि पेंट्री कारों में कीमतों को प्रदर्शित किया जाया है। कीमत के साथ मेनू कार्ड वेटरों को उपलब्ध कराए जाते हैं, जो यात्रियों के मांगने पर दिए जाते हैं। उन्हें टैरिफ का लिंक और एसएमएस अलर्ट भी मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews