Indian Railways की नई पहल, 10 मिनट में मोबाइल से जनरल टिकट करें बुक

रेलवे विभाग में न केवल लोगों को रोजगार मिलता है, बल्कि व्यापारी अपने सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान भेजने के लिए भी इस सुविधा का उपयोग करते हैं। इसी कड़ी में अब लोगों को यात्रा से पहले काउंटर की भीड़ से मुक्ति मिलेगी। आइए जानते हैं विस्तार से यहां...
Indian railways

Indian Railways : भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। यह एक छोर से दूसरे छोर तक लोगों को जोड़ने का काम करता है। यह एक ऐसा नेटवर्क है, जिसमें रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। इससे देश की आर्थिक व्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। रेलवे विभाग में न केवल लोगों को रोजगार मिलता है, बल्कि व्यापारी अपने सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान भेजने के लिए भी इस सुविधा का उपयोग करते हैं। वैसे रेलवे हर वक्त अपने नियमों में तरह-तरह के बदलाव करता रहता है। इसी कड़ी में अब लोगों को यात्रा से पहले काउंटर की भीड़ से मुक्ति मिलेगी। आइए जानते हैं विस्तार से यहां…

भीड़ से मिलेगी मुक्ति

दरअसल, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रेलवे की इस नई टेक्नोलॉजी का यूज करके यात्री काउंटर में भीड़ की झंझट से मुक्ति पा सकता है। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल में केवल 10 सेकेंड का समय देना पड़ेगा। 10 सेकंड में उन्हें टिकट मिल जाएगा। इसके लिए आपके मोबाइल फोन में UPI एप का होना बेहद जरूरी है।

ऐसे होगा बुक

बता दें कि रेलवे स्टेशनों पर QR कोड के बैनर लगाए जा रहे हैं, जिसमें मोबाइल के स्कैनर से QR स्कैन करते ही आप सीधे टिकट बुकिंग सेक्शन पर पहुंच जाएंगे। इस तरह आप पेमेंट करने के बाद जनरल टिकट ले सकते हैं। पहले यह सुविधा दक्षिण भारत में शुरू की गई थी। धीरे-धीरे इस पूरे देश में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लागू किया जा रहा है। इससे यात्रियों का समय भी बच रहा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews