IPS Promotion : इन आईपीएस अफसरों को बड़ा तोहफा, वेतनमान में पदोन्नति, देखें लिस्ट

officer Promotion

IPS Promotion :  नीतिश कुमार सरकार ने बिहार कैडर के 9 आईपीएस अधिकारियों को वेतनमान में प्रोन्नति दी है। इस संबंध में शुक्रवार को गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इन सभी आईपीएस अधिकारियों को 67700 से 208700 में प्रोन्नति प्रदान की गई है। इन्हें पे स्केल 11 के तहत प्रमोशन दिया गया है।

इन अफसरों को मिली वेतनमान में पदोन्नति

बिहार कैडर के जिन आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है उनमें स्वप्ना मेश्राम गौतम को 2011, शौर्य सुमन को 2017, प्रमोद कुमार यादव को 2017, सागर कुमार को 2018, वैभव शर्मा 2018, सैयद इमरान मसूद को 2018, संदीप सिंह को 2018, नवजोत सिमी को 2018 और अरविंद प्रताप सिंह को 2018 से वरीय समय वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान की गयी है। इस प्रोन्नति के बाद इनका वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews