
UP IPS Transfer 2024 : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक दर्जन से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।इसी के साथ लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर (Police Commissioners) भी बदल दिए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से अफसरों के तबादलों की सूची जारी की गई है।
जानिए किस आईपीएस को क्या मिली जिम्मेदारी
- रमित शर्मा एडीजी जोन बरेली बनाए गए हैं।
- पीसी मीणा को सीएमडी पुलिस आवास निगम, लखनऊ भेजा गया है।
- एसबी शिराडकर को अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन बनाया गया है।
- विनोद कुमार सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम की जिम्मेदारी ।
- जय नारायन सिंह अब अपर पुलिस महानिदेशक पीटीसी सीतापुर बने हैं।
- तरुण गाबा पुलिस कमिश्नर प्रयागराज बने हैं।
- प्रशांत कुमार द्वितीय आईजी रेंज लखनऊ ।
- विद्यासागर मिश्रा को एसपी रामपुर ।
- राजेश द्विवेदी एसपी कुंभ प्रयागराज की जिम्मेदारी ।
- यमुना प्रसाद को डीसीपी नोएडा ।
- रघुवीर लाल अब अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त भार ।
- के सत्यनाराण को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा।
- बीडी पाल्सन को अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश ।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

