IPS Transfer 2024: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, राज्य में हुए 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट 

राज्य में 27 आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। डीसीपी, कमिश्नर और एसपी को इधर से उधर किया गया है।
ips transfer 2024

IPS Transfer 2024: हरियाणा में बड़े पैमाने पर आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। तत्काल प्रभाव से अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर गृह विभाग ने 26 जून को देर रात आदेश जारी किया। 27 आईपीएस और 23 एचपीएस अधिकारियों को नवीन पदस्थापना मिली है। झाझर और सोनीपत के कमिश्नर बदले गए हैं।

बैच 1999 की आईपीएस अधिकारी डॉ राजश्री सिंह को आईजीपी/आरटीसी भोंडसी, गुरुग्राम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए आईजीपी/एचपीए, मधुबन पद पर तैनात किया गया है। सोनीपत पुलिस कमिश्नर के पद पर बैच 2004 के आईएएस अधिकारी सतेन्द्र कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया है। वहीं झाझर के नए पुलिस कमिश्नर बी. सथिस बालन होंगे। कुलवीन्द्र सिंह को आईजीपी/कमल रेनल, करनाल पद पर तैनात किया गया है। उन्हें आईजी/एचएपी मधुबन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

भोंडसी के नए एसपी/आरटीसी दीपक गहलावत होंगे। वहीं कुरुक्षेत्र के नए एसपी जशनदीप सिंह रँधावा होंगे। डॉ अंशु सिंगला को एसपी/एसीबी (H) पद पर तैनात किया गया है। करनाल के एसपी पद की जिम्मेदारी मोहित हांडा को दी गई है। राजेश दुग्गल को डीआईजी एससीबी बनाया गया है। नाजनीन भसीन को भोंडसी आरटीसी डीआईजी पद पर तैनात किया गया है। साथ ही ज्वाइंट सीपी, गुरुग्राम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हेडक्वाटर गुरुग्राम पद पर बैच 2014 आईपीएस अधिकारी डॉ अर्पित जैन को नियुक्त किया गया है। झाझर हेडक्वाटर के नए डीसीपी शशांक कुमार सावन होंगे। साथ ही झाझर क्राइम ब्रांच डीसीपी पद का प्रभार भी संभालेंगे। करनाल ट्रैफिक एंड हाईवे एसपी पद पर श्रीमती पुष्पा को तैनात किया गया है। पंचकुला क्राइम एकन्द ट्रैफिक डीसीपी वीरेंद्र सिंह संगवान होंगे। एसटीएस-III एसपी पद पर राजेश कुमार को तैनात किया गया है। सोनीपत पूर्वी की नई डीसीपी श्रीमती प्रबिना पी होंगी। झाझर डीसीपी पद पर लोगेश कुमार पी को नियुक्त किया गया है।

डबवाली एसपी पद की जिम्मेदारी श्रीमती दीप्ति गर्ग को दी गई है। एसीबी हेडक्वाटर एसपी श्रीमती निकिता खट्टर होंगी। रेवारी एसपी पद पर आईपीएस गौरव को पदस्थ किया गया है। हिसार एसपी पद श्रीमती दीपक सहारण को नियुक्त किया गया है। पलवल की नई एसपी चंदेर मोहन होंगें।

सिरसा डीएसपी पद पर आदर्शदीप सिंह और राकेश कुमार को नियुक्त किया गया है। एचपीए डीएसपी मधुबन पद पर गोरख पाल और हरवीन्द्र सिंह को तैनात किया गया है। पंचकुला एसीपी आशीष कुमार होंगे। यमुनानगर  डीएसपी रमेश गुलिया होंगे। एचपीएस और आईपीएस तबादले की सूची नीचे दी गई है-

IPS Transfer 2024
IPS Transfer 2024
IPS Transfer 2024
IPS Transfer 2024

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews