IPS Transfer: इन 14 आईपीएस अधिकारियों को राज्य सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी 

राज्य में 14 आईपीएस समेत कई पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। नया पदभार सौंपा गया है। सरकार ने तबादला सूची जारी कर दी है। आइए किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IPS Transfer: इन 14 आईपीएस अधिकारियों को राज्य सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी 

असम सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एक साथ 36 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। इस सूची में 14 आईपीएस अफसर भी शामिल हैं। सभी को  तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डीसीपी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। तबादले से नियुक्ति से संबंधित आदेश गृह विभाग ने जारी कर दिया है।

आईपीएस अधिकारी पार्थ प्रोतीम दास को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कछार के पद पर भेजा गया है, जो पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीभूमि पद पर कार्यरत थे। शुभ सुभ्राज्योति बोरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवसागर को जोरहाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर भेजा गया है। श्वेतांक मिश्रा को कमांडें, 4वीं असम पुलिस बटालियन, काहिलीपाड़ा गुवाहाटी के पद पर भेजा गया है ।मयंक कुमार को तिनसुकिया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थ किया गया है।

इन आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला हुआ 

गौरव अभिजीत दिलीप को डिब्रूगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है। महावीर वेंकट राकेश रेड्डी को को डिब्रूगढ़ एसएसपी पद से हटाकर  एसएसपी होजाई पद पर पदस्थ किया गया है। इस पद पर कार्यगत सौरभ गुप्ता को स्थानांतरित कर अस्सिटेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस देरगांव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शांभवी मिश्रा को डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (सेंट्रल) गुवाहाटी पद की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं पद्मनाभ बरुआ को डीसीपी गुवाहाटी (वेस्ट) से हटकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (वी एंड एसी-एफ)  असम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुप्रिया दास को कमांडेंट सातवीं असम पुलिस बटालियन, चराईखोला, कोकराझार पद की जिम्मेदारी मिली है। नालबरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी। रंजन भुयान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कामरूप को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, सीआईडी असम पद की जिम्मेदारी दी गई है। अमृत भुयान को 21वीं असम पुलिस बटालियन कतलीचेरा, हैलाकंदी पद पर नियुक्त किया गया है।  गौतम बोरा को कमांडेंट 15वीं असम पुलिस बटालियन इरालीगुल श्रीभूमि पद पर भेजा गया है। वह पहले डीसीपी (बॉर्डर) गुवाहाटी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

कई एपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी 

एपीएस अधिकारी लीना डॉले, धुबरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीभूमि पद पर पदस्थ किया गया है। देवाशीष बोरा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धुबरी पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। रुमल महत्ता को एसएसपी कोकराझार पद पर पदस्थ किया गया है। संजीब कुमार सैकिया को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कामरूप पद की जिम्मेदारी मिली है। सुमन चक्रबर्ती को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बजाली पद पर नियुक्त किया गया है। अमित कुमार दास को दारांग का नया एसएसपी बनाया गया है। मोरीगांव के नए एसएसपी प्रकाश सोनोवाल होंगे। बाबूराम पेगू को तुमूलपुर के नए एसएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंजन पंडित को सदिया का नया एसएसपी बनाया गया है। जगदीश दास को डीसीपी (बॉर्डर) गुवाहाटी पद की जिम्मेदारी दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews