IPS Transfer : पांच आईपीएस अफसरों का तबादला, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी

IPS TRANSFER: उत्तर प्रदेश सरकार ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नीलाब्जा चौधरी और आशुतोष कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही तमिलनाडु सरकार ने भी 3 अफसरों को इधर से उधर किया है।
IPS Transfer 2026

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार (13 फरवरी 2026) को 2 वरिष्ठ आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें आशुतोष कुमार और नीलाब्जा चौधरी का नाम शामिल है। इसके अलावा तमिलनाडु सरकार ने भी 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं।

उत्तर प्रदेश में 2 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला

यूपी सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, शुक्रवार को आईपीएस आरआर-2000 बैच के अधिकारी नीलाब्जा चौधरी को अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, लखनऊ से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आईपीएस आरआर-2001 बैच के आशुतोष कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, लखनऊ बनाया गया है। बता दें कि इससे पहले 6 फरवरी को 5 आईपीएस और 4 फरवरी को 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इसमें डीजी, एडीजी, आईजी से लेकर एसएसपी और एसपी स्तर तक के अधिकारियों के नाम शामिल थे।

तमिलनाडु में 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

  • एडिशनल चीफ सेक्रेटरी धीरज कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, थिरु एन. सिलाम्बरासन, IPS को थूथुकुडी जिले के पुलिस सुपरिटेंडेंट से चेन्नई के पुलिस सुपरिटेंडेंट/असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • डॉ. सी. मधान, IPS को तिरुनेलवेली शहर के वेस्ट पुलिस डिप्टी कमिश्नर से थूथुकुडी जिले के पुलिस सुपरिटेंडेंट के पद पर भेजा गया है।
  • थिरु एस. विजय कुमार को तिरुनेलवेली शहर के हेडक्वार्टर के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस से तिरुनेलवेली शहर के वेस्ट पुलिस डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस बनाया गया है।

UP AND TAMILNADU IPS TRANSFER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews