MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

IPS Transfer: राज्य सरकार ने किया 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सौंपा नया पदभार, देखें पूरी लिस्ट 

तमिलनाडु में 13 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया गया है। डीसीपी और डीआईजी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ तैनात किया गया है?
IPS Transfer 2026

तमिलनाडु पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एक साथ 13 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। डॉ संतोष हदीमनी, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस सलीम रेंज को डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस/संयुक्त पुलिस आयुक्त इंटेलिजेंस सेक्शन ग्रेटर चेन्नई पुलिस पद पर नियुक्त किया गया है। तबादले और नियुक्ति संबंधित आदेश गृह विभाग ने 29 सितंबर को जारी किया है।

एन देवरानी, पुलिस उपमहानिरीक्षक/उपनिदेशक सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय चेन्नई को पुलिस उप महानिरीक्षक सलेम रेंज पद पर नियुक्त किया गया है। वी. बद्री नारायणन पुलिस अधीक्षक आतंकवाद निरोधी दस्ता कोयंबटूर को डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, अड्यार ग्रेटर चेन्नई पुलिस पद पर भेजा गया है। एसी कार्तिकेयन को पुलिस अधीक्षक तमिलनाडु यूनिफॉर्म सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड पद पर नियुक्त किया गया है।

सलेम सिटी के पुलिस कमिश्नर बदले गए 

आईपीएस अधिकारी के. जोशी निर्मल कुमार पुलिस आयुक्त सलेम सिटी को स्थानांतरित करके इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस मॉडर्नाइजेशन डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस और हेड ऑफ़ पुलिस फोर्स चेन्नई के कार्यालय के पद पर नियुक्त किया गया है। सलेम सिटी के नए पुलिस आयुक्त अब एजी बाबू होंगे, जो पहले इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस/अतिरिक्त पुलिस आयुक्त हेडक्वार्टर ग्रेटर चेन्नई पुलिस पद पर कार्यरत थे।

इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

  • एन मथिवनन, पुलिस अधीक्षक एनआईबी सीआईडी चेन्नई को पुलिस उपायुक्त सेंट थॉमस माउंट ग्रेटर चेन्नई पुलिस पद पर नियुक्त किया गया है।
  • वीआर श्रीनिवासन डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस सेंट थॉमस माउंट ग्रेटर चेन्नई पुलिस को एनआईबी सीआईडी के एसपी पद पर नियुक्त किया गया है।
  • के. स्टालिन को एसपी साउथ जोन सीबी सीआईडी चेन्नई पथ पर नियुक्त किया गया है।
  • पी सुंदरवदिवेल को डीसीपी, वेलफेयर एंड स्टेट ग्रेटर चेन्नई पुलिस पद पर नियुक्त किया गया है।
  • डॉ वी भास्करन, डीसीपी वाशरमेनपेट ग्रेटर चेन्नई पुलिस को सलेम नॉर्थ के डीसीपी पद पर नियुक्त किया गया है।
  • अंकित सिंह को वाशरमेनपेट ग्रेटर चेन्नई पुलिस के डीसीपी पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • डॉ आर स्टर्लिंग को एसपी इकोनामिक ऑफेंसेस विंग नॉर्थ जोन चेन्नई पद पर तैनात किया गया है।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
IPS Transfer: राज्य सरकार ने किया 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सौंपा नया पदभार, देखें पूरी लिस्ट