Hindi News

IPS Transfer: राज्य में हुआ 4 आईपीएस अफसरों का तबादला, कई जिलों के SP बदले, देखें लिस्ट 

Published:
पश्चिम बंगाल में तीन जिलों के एसपी बदले गए हैं। आईपीएस अधिकारियों के तबादले से संबंधित आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IPS Transfer: राज्य में हुआ 4 आईपीएस अफसरों का तबादला, कई जिलों के SP बदले, देखें लिस्ट 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ जारी है। इसी बीच एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल (IPS Transfer) देखने को मिला है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। कई जिलों के एसपी भी बदले गए हैं।

आईपीएस अधिकारी उमेश गणपत को स्थानांतरित करके इंटेलिजेंस ब्रांच (आईबी) नॉर्थ बंगाल पुलिस अधीक्षक पद का प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले वह  अलीपुरद्वार जिले के एसपी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन जिलों में नए एसपी नियुक्त किए गए 

अरिश बिलाल, जो इंटेलिजेंस ब्रांच एसपी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें अब बसीरहाट जिले के पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। बसीरहाट के एसपी पद पर कार्यरत डॉ हुसैन मेहेदी रहमान को स्थानांतरित करके जांगीपुर पुलिस जिला मुर्शिदाबाद के पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद  कार्यरत शाव कुमार अमित को अलीपुरद्वार जिले (नॉर्थ बंगाल )के पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी दी गई है।

कुछ दिन पहले हुआ था 6 आईपीएस अफसरों का तबादला 

कुछ दिन पहले ही 6 आईपीएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया था। राजीव मिश्रा को साउथ बंगाल के एडीजी और आईजीपी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लक्ष्मी नारायण को सीआईडी का एडीजी और आईजीपी बनाया गया था। वहीं आईपीएस अधिकारी मुकेश को आईबी के आईजीपी पद की जिम्मेदारी दी गई थी। अमरनाथ के. को जलपाईगुड़ी का नया एसपी ने बनाया गया था। कृष्णा नगर पीडी एसपी पद की जिम्मेदारी वीवी रघुवशमी को सौंपी गई थी।   मुर्शिदाबाद रेंज का डीआईजी सैयद वकर रजा को बनाया गया था।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews