Hindi News

IPS Transfer: राज्य में चली तबादला एक्सप्रेस, 5 आईपीएस अफसर इधर के उधर, नया कार्यभार सौंपा गया, आदेश जारी, यहाँ देखें 

Published:
राज्य में 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। अपर पुलिस महानिदेशक (AGP) और आईजी (IG) के प्रभार में बदलाव हुआ है। कई अफसरों को वर्तमान प्रभार से मुफ़्त भी किया गया है। आइए किसे कहाँ भेजा गया है?
IPS Transfer: राज्य में चली तबादला एक्सप्रेस, 5 आईपीएस अफसर इधर के उधर, नया कार्यभार सौंपा गया, आदेश जारी, यहाँ देखें 

IPS Transfer: उत्तराखंड में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। उन्हें वर्तमान पदभार से मुक्त करते हुए नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया  कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। तबादले और नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

बता दें कि  2 दिन पहले ही राज्य सरकार ने 17 आईएएस और  23 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया था। कई जिलों के  एसडीएम और एडीएम  बदले गए थे। बुधवार को जारी आदेश के तहत आईपीएस अधिकारी अमित कुमार सिन्हा, वी. मुरुगेशन, एपी अंशुमान, करण सिंह नगन्याल और राजीव स्वरूप को उनके वर्तमान पद से अवमुक्त किया गया है। उन्हें नए पद पर तैनात किया गया है।

तीन एडीजी बदले गए (Uttrakhand IPS Transfer)

वी.मुरुगेशन को अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी और निदेशक सतर्कता पद का कार्यभार संभाल रहे थे। एपी अंशुमान को अपर पुलिस महानिदेशक, सीसीटीएनएस और दूरसंचार के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन अधिसूचना एवं सुरक्षा पीएसी पद की  जिम्मेदारी संभाल रहे थे।  कुमार सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक, सीसीटीएनएस और दूरसंचार के पद से मुक्त कर दिया गया है। वर्तमान में वह विशेष मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

दो आईजी के प्रभार में हुआ फेरबदल (IPS Transfer Posting News)

राज्य सरकार ने आईजी के प्रभार में भी फेरबदल किया है। करण सिंह नगन्याल को स्थानांतरित करके पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा अधिसूचना मुख्यालय के पद पर तैनात किया है। इससे पहले वह पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र पद पर कार्यरत थे। राजीव स्वरूप को महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा अधिसूचना मुख्यालय के पद पर कार्यरत थे।

ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews