IPS Transfer: राज्य में चली तबादला एक्सप्रेस, 5 आईपीएस अफसर इधर से उधर, आदेश जारी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

5 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। 3 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को भी इधर से उधर भेजा गया है। आदेश जारी हो चुका है। 
ips tranfer

IPS Transfer 2024: हरियाणा में एक बार फिर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों स्थानंतरण हुआ है। 5 आईपीएस और 3 एचपीएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस आयुक्त, आईजीपी, एसपी, डीसीपी समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। तबादले और नियुक्ति के संबंध में हरियाणा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी कर दिया है।

सौरभ सिंह को स्थानंतरित करके फरीदाबाद पुलिस आयुक्त पद पर भेजा गया है। इससे पहले वह एडीजीपी, साउथ रेंज, रेवारी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। आईपीएस अशोक कुमार, आईजीपी, राज्य अपराध शाखा (एच) को साउथ रेंज रेवारी के आईजीपी पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी (Haryana IPS Transfer) 

ओम प्रकाश, पुलिस आयुक्त फरीदाबाद को आईजी, एचएपी, मधुबन पद पर तैनात किया गया है। राजेश दुग्गल, डीआईजी, राज्य अपराध शाखा को संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। मोहित हांडा, डीसीपी, क्राइम गुरुग्राम को एआईजी, कल्याण पीएचक्यू पद पर नियुक्त किया गया है। एसपी, एचएसएनसीबी पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

इन पुलिस अधिकारियों का भी हुआ तबादला (HPS Officers Transfer List) 

  • मुकेश कुमार, एसपी, कानून एवं व्यवस्था को डीसीपी, क्राइम एवं ट्रैफिक, पंचकूला पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही एसपी/कानून एवं व्यवस्था पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • वीरेंद्र सिंह संगवान को एसपी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पद पर नियुक्त किया गया है। वह डीसीपी, क्राइम एवं ट्रैफिक पंचकूला पद पर कार्यरत थे।
  • राजेश कुमार, एसपी-3, एसटीएफ को डीसीपी, क्राइम गुरुग्राम पद पर भेजा गया है। एसपी-3, एसटीएफ पद की जिम्मेदारी भी दी गई है।

ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews