IRCTC Tour Package: IRCTC लेकर आया यात्रियों के लिए शानदार पैकेज, मात्र इतने रूपए में यात्री कर सकेंगे बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन

IRCTC Tour Package: वर्तमान में उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा चल रही है, जिसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन के लिए आ रहे हैं। वहीं इस दौरान IRCTC ने यात्रियों के लिए एक शानदार पैकेज लांच किया है।
IRCTC Tour Package: IRCTC लेकर आया यात्रियों के लिए शानदार पैकेज, मात्र इतने रूपए में यात्री कर सकेंगे बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन

IRCTC Tour Package: IRCTC ने यात्रियों के लिए एक शानदार पैकेज लांच किया है। दरअसल यदि आप भी तीर्थ स्थल के दर्शन करना चाहते हैं तो यह पैकेज आपके लिए एक अच्छा पैकेज हो सकता है। दरअसल IRCTC ने विशेष दो धाम यात्रा टूर पैकेज लॉन्च किया है। जानकारी के अनुसार ‘देखो अपना देश’ योजना के तहत पेश किया गया यह पैकेज हरिद्वार से शुरू होगा।

दरअसल वर्तमान में उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा चल रही है, जिसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन के लिए आ रहे हैं। वहीं ऐसे में यदि आप भी प्रसिद्द धार्मिक स्थल के दर्शन करना चाहते है और दो धाम की यात्रा करना चाहते हैं तो आप इसे देख सकते हैं। तो चलिए आज इस खबर में हम आपको, IRCTC की इस दो यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।

जाने यात्रा की तारिख और कीमत:

जानकारी के अनुसार यह 7 दिवसीय धार्मिक यात्रा हरिद्वार से प्रारंभ होगी। वहीं इस पैकेज के तहत 6 रात और 7 दिन की यात्रा श्रद्धालु को कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार यह धार्मिक यात्रा तीन तिथियों पर शुरू होने वाली हैं। दरअसल यात्रा 23 मई, 23 जून और 23 सितंबर को प्रारंभ होगी। इसके साथ ही इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 33,100 रुपये निर्धारित की गई है।

जानें कैसे करें बुकिंग:

आपको बता दें कि IRCTC के इस धार्मिक यात्रा पैकेज में आपको बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही प्रत्येक समूह में 10 लोग यात्रा कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक IRCTC के इस पैकेज में यात्रियों को सड़क मार्ग से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा कराई जाएगी। वहीं इस टूर पैकेज की बुकिंग पर्यटक IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews