MP Breaking News

यात्री कृपया ध्यान दें! 11 अगस्त से झांसी-चित्रकूट धाम कर्वी मेला स्पेशल ट्रेन, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल, कानपुर–मदुरई स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त तक

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। चित्रकूट धाम श्रावण अमावस्या मेले को देखते हुए रेलवे 11 से 13 अगस्त तक दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। हालांकि ग्वालियर से चित्रकूट जाने वाले श्रद्धालुओं को पहले झांसी जाना होगा। आइए जानते हैं इन स्पेशल ट्रेनों का रुट-शेड्यूल...
indian railway

चित्रकूट धाम में आयोजित होने वाले श्रावण अमावस्या मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने 11 से 13 अगस्त तक 2 विशेष मेला ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। यह स्पेशल ट्रेनें वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) और चित्रकूटधाम कर्वी के बीच चलाई जाएगी।

इसके अलावा रेलवे ने कानपुर सेंट्रल–मदुरई स्पेशल ट्रेन अतिरिक्त फेरे के साथ शुरू कर दी है। इससे उत्तर और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही यह स्पेशल ट्रेन भोपाल मंडल से होकर भी गुजरेगी, जिससे मध्य प्रदेश के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

झांसी – चित्रकूट धाम कर्वी मेला स्पेशल

  • पहली मेला स्पेशल झांसी से सुबह 10:10 बजे रवाना होकर शाम 5:45 बजे चित्रकूट धाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में कर्वी से शाम 7:25 बजे चलकर रात 1 बजे झांसी पहुंचेगी।
  • दूसरी स्पेशल ट्रेन झांसी से रात 8:10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 3:05 बजे कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सुबह 4:40 बजे कर्वी से रवाना होकर सुबह 11:10 बजे झांसी पहुंचेगी।

​रूट और प्रमुख स्टॉपेज:

वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी), ओरछा, बरुआ सागर, निवाड़ी, मगरपुर , टेहरका, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर, रोरा, हरपालपुर, घुटई, बेलाताल, कुलपहाड़, चरखारी रोड, महोबा, बरीपुरा, कबरई, मटौंध,खैराड़ा, बांदा, डिंगवही, खुरहंड, अतर्रा, बदौसा, भरतकूप, शिवरामपुर, चित्रकूटधाम कर्वी।

कानपुर–मदुरई स्पेशल 29 अगस्त तक

  • गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल–मदुरई स्पेशल 5 अगस्त से शुरू हो गई है और 26 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार कानपुर सेंट्रल से सुबह 8:10 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 7: 15 बजे पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01926 मदुरई–कानपुर सेंट्रल स्पेशल 8 अगस्त से शुरू हो गई है। यह ट्रेन 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को मदुरई से रात 2:30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 04:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
  • प्रमुख स्टॉपेज: पुखरायां, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, रामगुंडम, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, तेनाली, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, रेनिगुंटा, काटपडी, जोलारपेट्टई, सालेम, नमक्कल, करूर और डिंडीगुल सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews