BJP President JP Nadda Resign: जेपी नड्डा ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, इस सीट से बनें रहेंगे सांसद

JP Nadda

JP Nadda Resign: बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी कमर कस ली है। पार्टी की तरफ से 2 मार्च को लोकसभा की 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसी बीच सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को सभापति जगदीप धनखड़ ने स्वीकार भी कर लिया है।

JP Nadda

यहां से बने रहेंगे सांसद

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल अप्रैल महीने में समाप्त होने वाला था। लेकिन उसके पहले ही नड्डा इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वह गुजरात से राज्यसभा सांसद बनें रहेंगे। थी। हाल ही संपन्न हुए राज्यसभा के चुनाव में गुजरात से बीजेपी के 4 राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। जिसमें जेपी नड्डा के साथ मयंक नायक, गोविंदभाई ढ़ोलकिया और जसवंत सिंह परमार के नाम शामिल हैं।

27 फरवरी को राज्यसभा का हुआ था चुनाव

गौरतबल है कि देश में राज्यसभा के कुल 56 सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव संपन्न हुए थे। इस दौरान 41 सांसद निर्विरोध चुने गए थे। जबकि 15 राज्यसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई थी। वहीं इन सीटों में उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की 1 सीट शामिल थी। जिसमें बीजेपी ने यूपी की 8, कर्नाटक की 1 और हिमाचल प्रदेश की 1 सीट पर चुनाव जीता था। वहीं यूपी की बाकी 2 सीटों पर सपा और कर्नाटक की तीन सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों को जीत मिली थी। इस बार हिमाचल प्रदेश की राज्य सभा सीत पर हर्ष महाजन ने जीत दर्ज की

जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बीजेपी लड़ेगी चुनाव

बीजेपी ने पार्टी के संविधान में संशोधन करते हुए जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल को 30 जून 2024 तक के लिए बढ़ा दिया है। वहीं पहली बार जेपी नड्डा की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews