चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों (पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी) में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया हैं। तो वहीं राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच, केरल में कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है। मंगलवार को कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपने 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बड़ी बात यह है कि पार्टी ने इस सूची में 20 मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका देकर भरोसा जताया है।
पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को भी टिकट
कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के पुत्र चांडी ओमन को पुथुपल्ली से टिकट दिया है। तो वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर से टिकट दिया गया है। वरिष्ठ नेता के. मुरलीधरन को वट्टीयूरकाउ से उम्मीदवार बनाया है।
ये भी पढ़ें
सोमवार को भाजपा ने की थी उम्मीदवारों की सूची जारी
बता दें कि सोमवार को BJP ने भी केरल विधानसभा चुनावों के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन को मैदान में उतारा गया है। कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास, कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, कझाकूटम से वी. मुरलीधरन और नेमोम से प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे।
केरल चुनाव की तारीख
केरल विधानसभा के 140 सदस्यों के चुनाव के लिए 9 अप्रैल 2026 को केरल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वोटों की गिनती और परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।