Hindi News

क्या आप जानते है UPSC चेयरमैन को कितनी मिलती है सैलरी? कैसे होती है इनकी नियुक्ति?

Written by:Pooja Khodani
Published:
संघ लोक सेवा आयोग या संयुक्‍त लोक सेवा आयोग के अध्‍यक्ष और सदस्‍यों के नियुक्ति राष्‍ट्रपति द्वारा की जाती है।यूपीएससी के अध्‍यक्ष का कार्यकाल छह वर्ष का होता है या 65 वर्ष आयु तक।
क्या आप जानते है UPSC चेयरमैन को कितनी मिलती है सैलरी? कैसे होती है इनकी नियुक्ति?

UPSC Chairman Salary/Facility : UPSC सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा माना जाता है। इस परीक्षा में पास होने पर उम्मीदवारों का रैंक के हिसाब से चयन होता है।इन सब में भारतीय प्रशासनिक सेवा सबसे ऊंचा और पावरफुल पद माना जाता है।लेकिन क्या आप जानते है कि UPSC के चेयरमैन की नियुक्ति कैसी होती है, उन्हें कितनी सैलरी दी जाती है और क्या क्या सुविधाएं मिलती है।

संविधान के अनुच्छेद 316(1) के अनुसार, UPSC के अध्यक्ष और अन्य सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। यदि अध्यक्ष का पद रिक्त हो जाता है या वह किसी कारणवश अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर सकते, तो राष्ट्रपति आयोग के अन्य सदस्य में से किसी एक को अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त कर सकते हैं। आयोग के कम से कम आधे सदस्य ऐसे होने चाहिए जिन्होंने भारत सरकार या राज्य सरकार के तहत कम से कम 10 वर्षों तक सेवा की हो।UPSC के सदस्य का कार्यकाल छह वर्षों का होता है या जब तक वह निर्धारित आयु (संघ आयोग के लिए 65 वर्ष) तक नहीं पहुंच जाते, जो भी पहले हो।

कितनी होती है UPSC Chairman की सैलरी?

  • यूपीएससी के चेयरमैन को महीने के लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये वेतन मिलता है। चेयरमैन को अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाती हैं जो उनके पद की गरिमा और जिम्मेदारियों के अनुसार होती हैं।
  • यूपीएससी के अन्य सदस्यों को भी महीने के लगभग 2 लाख 25 हजार रुपये वेतन दिया जाता है। यह वेतन आयोग द्वारा निर्धारित सरकारी वेतनमान के अनुसार होता है। समय-समय पर इसमें संशोधन भी किया जा सकता है।

प्रमुख जिम्मेदारियां

  • संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारत की केंद्रीय भर्ती एजेंसी है, जो ग्रुप ‘A’ और ‘B’ सेवाओं के लिए अखिल भारतीय सेवाओं व केंद्रीय सिविल सेवाओं में नियुक्तियों का प्रबंधन करती है।
  • आयोग का नेतृत्व यूपीएससी अध्यक्ष करते हैं, जिनकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। वर्तमान में डॉ. अजय कुमार यूपीएससी के अध्यक्ष हैं।
  • चेयरमैन के प्रमुख काम आयोग का नेतृत्व करना, परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया की निगरानी ,सीधी भर्ती की अध्यक्षता ,प्रमोशन और डेपुटशन के जरिए अधिकारियों की नियुक्ति करना, सरकारी सेवाओं और पदों के लिए भर्ती संबंधी नियम बनाना और संसोधन करना, सिविल सेवाओं से सबंधी अनुशासनात्‍मक संबंधी मामलों को संभालना और राष्‍ट्रपति के द्वारा यूपीएससी के सदस्‍यों को भेजे गए मुद्दे पर सरकार को सलाह देना।

जानें कौन है यूपीएससी के चेयरमैन अजय कुमार

अजय कुमार 1985 बैच के केरल कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं।23 अगस्त 2019 से 31 अक्टूबर 2022 तक रक्षा सचिव के पद पर देश की सेवा की है।रक्षा मंत्रालय में सचिव के पद पर भी काम कर चुके हैं।इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के महानिदेशक सहित कई पदों पर कार्य किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews